हरदोई : अवैध शस्त्र फैक्ट्री पर हुई छापेमारी, असलहे समेत हुए दो गिरफ्तार

हरदोई। शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में एएसपी पश्चिमी त्रिगुण विशेन ने बताया कि अतरौली के प्रभारी निरीक्षक ओपी तिवारी को अवैध शस्त्र फैक्टरी संचालित होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने गोमती नदी के महादेव घाट से कुछ दूर पुल के नीचे छापा मारा तो शस्त्र बना रहे लोग दिखे। यूपी में हरदोई जिले के अतरौली कोतवाली पुलिस ने गोमती नदी के महादेव घाट से कुछ दूर अवैध शस्त्र फैक्टरी पकड़ी गयी है। दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छह तमंचे, बारह शस्त्र, कारतूस और शस्त्र बनाने के उपकरण भी बरामद किए हैं।
ये भी पढ़े :-कांग्रेस विधायकों के बीच हुई मारपीट, अस्पताल में भर्ती 
बारह बोर की दो बंदूक, चार अद्धी, छह कारतूस और असलहा बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक ने खुलासा करने वाली टीम में शामिल रहे उप निरीक्षक वरुण कुमार शर्मा, शिवकांत मिश्रा और सिपाही सुनील कुमार तिवारी, संतोष कुमार सिंह, अजय बालियान, निशांत कुमार और जय प्रकाश बाजपेई को भी बधाई दी।
ये भी पढ़े :-आलोक कुमार ने राम मंदिर निर्माण को लेकर भाजपा पे कसा तंज़, जताई नाराजगी 
पुलिस ने मौके से सीतापुर जनपद के संदना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घरौली निवासी अनिल कुमार पुत्र विश्राम लोहार और अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम पकरा निवासी संजय पुत्र सुंदरलाल को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी ने बताया कि मौके से बारह बोर के तीन और 315 बोर के 3 तमंचे मिले हैं।

Back to top button