हम टारगेट उड़ाते हैं, कितने मरे ये नहीं गिन सकते: वायुसेना चीफ

पुलवामा आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान में घुसकर की गई एयरस्ट्राइक पर वायुसेना की ओर से बड़ा बयान आया है. सोमवार को वायुसेना चीफ एयर मार्शल बीएस धनोआ ने कहा कि वायुसेना का काम अपने टारगेट को हिट करना है. हम ये नहीं गिनते की वहां कितना नुकसान हुआ है. उन्होंने दो टूक कहा कि हमें जो भी टारगेट मिलता है हम सिर्फ उसे ही तबाह करते हैं.
सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगर हमारे टारगेट सही नहीं लगे हैं और सिर्फ जंगल में बम गिराए होते तो पाकिस्तान की ओर से जवाब क्यों आता.
इस एयरस्ट्राइक में मिग-21 का इस्तेमाल क्यों हुआ, इस पर भी वायुसेना प्रमुख ने जवाब दिया. उन्होंने कहा कि मिग-21 हमारा एक कामगार विमान है, जिसे अपग्रेड कर दिया गया है. इस विमान के पास बेहतर रडार है. उन्होंने कहा कि जो भी विमान हमारे बेड़े में है, हम उसे अपनी लड़ाई में इस्तेमाल करते हैं. बीएस धनोआ ने ये भी कहा कि अभी भी हमारा ऑपरेशन जारी है, इसलिए ज्यादा जानकारी को सभी के सामने नहीं बता सकते हैं.
एयरस्ट्राइक का सबूत शाह बोले 250 मारे, तो क्या ने बोला…
आपको बता दें कि 26 फरवरी की सुबह वायुसेना के मिराज विमानों ने पाकिस्तान में घुसकर जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी. वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में जाकर आतंकी ठिकानों को हिट किया. ये हमला 14 फरवरी को जैश-ए-मोहम्मद के द्वारा पुलवामा में किए गए आतंकी हमले का जवाब था, जिसमें 40 जवान शहीद हुए थे.





