‘हम कोई फिल्म स्टार नहीं हैं…’, Riyan Parag के बयान पर 15 साल के Vaibhav Suryavanshi ने दिया ऐसा लुक

 आईपीएल 2026 के क्वालिफायर मैच से पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग और टीम के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी का एक मजेदार वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

एयरपोर्ट पर रिकॉर्ड किए गए इस वीडियो में पैपराजी ने दोनों स्टार्स को एक साथ फोटो खिंचवाने को कहा, जिस पर कप्तान पराग ने हंसते हुए कहा कि हम नहीं हैं फिल्म स्टार। बस फिर क्या उनके बगल में खड़े 15 साल के वैभव ने जिस तरह का रिएक्शन दिया, उसने सुर्खियां बटोर लीं।

Vaibhav Suryavanshi का अजीब रिएक्शन VIRAL

दरअसल, वायरल वीडियो में रियान पराग (Riyan Parag) के बयान के बाद तुरंत वैभव ने जिस अंदाज में उन्हें देखा वह काफी वायरल हो गया है। वीडियो में वैभव कुछ सेकंड तक पराग को बड़े फनी एक्सप्रेशन के साथ देखते नजर आए। उनका यह रिएक्शन फैंस को बहुत पसंद आ रहा है और ये क्लिप मिनटों में वायरल हो गई है। फैंस फनी मीम्स बना रहे हैं, तो कुछ कह रहे हैं कि ये वैभव का रिएक्शन पूरे आईपीएल का सबसे फनी मोमेंट है। 

यह वीडियो उस समय आया है, जब राजस्थान रॉयल्स की टीम ने एमआई को हराकर आईपीएल 2026 के प्लेऑफ का टिकट कटाया। सीजन के बीच में आरआर की टीम को लगातार हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद रियान पराग की कप्तानी पर सवाल उठने लगे थे, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने उनका साथ दिया। 

हाल ही में राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच कुमार संगकारा ने भी आरआर कप्तान रियान पराग की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था “जब हमने रियान को कप्तान बनाया, तभी हमें पता था कि वही इस टीम को लीड करने के लिए सही हैं। संगकारा ने यह भी कहा कि रियान कई सालों से ट्रोलिंग झेल रहे हैं, लेकिन लोग उन्हें ठीक से समझ नहीं पाए।”

Vaibhav Suryavanshi की नजरें टी20 में 200 रन बनाने पर टिकीं

मौजूदा सीजन में वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बैटिंग करते हुए अभी तक 14 मैचों में 41.64 की औसत और 232.27 के स्ट्राइक रेट से 583 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 103 रन रहा है। उन्होंने इस सीजन में 53 छक्के लगाए हैं, जो किसी एक आईपीएल संस्करण में किसी भारतीय द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं। वह 2012 में गेल के बनाए 59 छक्कों के रिकॉर्ड से सिर्फ 7 छक्के दूर हैं।

हाल ही में वैभव इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज केविन पीटरसन के यूट्यूब चैनल द स्विच पर नजर आए। वीडियो की शूटिंग के दौरान पीटरसन ने वैभव को 50 गेंदों में 100 रन बनाने का चैलेंज दिया था। हालांकि 15 वर्षीय बल्लेबाज ने यह लक्ष्य सिर्फ 25 गेंदों में हासिल कर लिया और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान के शो पर नया रिकॉर्ड बना दिया।

आगे उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य सिर्फ वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल के 175* रन के टी-20 रिकॉर्ड को तोड़ना ही नहीं, बल्कि इस प्रारूप में पहला दोहरा शतक लगाने वाला बल्लेबाज बनना भी है। इस दौरान पीटरसन ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें अपने अर्धशतकों का जश्न मनाना पसंद है तो सूर्यवंशी ने कहा कि नहीं, इतना ज्यादा नहीं।

इसके बाद उन्होंने कहा कि मैं टी-20 में 200 रन बनाना चाहता हूं। मैं गेल का रिकॉर्ड तोड़ना चाहता हूं। गेल ने आइपीएल 2013 में रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओर से पुणे वारियर्स इंडिया (पीडब्ल्यूआई) के खिलाफ 175* रन बनाए थे। उन्होंने 66 गेंदों में 13 चौके और 17 छक्कों की मदद से 265.15 के स्ट्राइक रेट से यह पारी खेली थी। उस मैच में उन्होंने सिर्फ 30 गेंदों में शतक पूरा किया था, जो आज भी आइपीएल का सबसे तेज शतक है।

Back to top button