अगर अभी भी पुलिस सो रही हो तो हमारी बच्चियां ऐसे बचे दरिंदो से…

भोपाल.प्रशासन सुनसान सड़कों पर बिजली नहीं लगवा सकता, पुलिस सुरक्षा नहीं दे सकती, राह चलते लोग डर के मारे बच्चियों को बचा नहीं सकते तो फिर हम उन्हें सुरक्षा कैसे दें? तरीके सबको मालूम हैं, लेकिन इतनी गंभीर घटनाओं के बाद उन्हें दोहराना जरूरी है, ताकि मुश्किल परिस्थितियों में हमारी बच्चियां बेफिक्री से आ-जा सकें।

गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह विधानसभा, फरवरी 2017 को बताया था…
– 4527 महिलाओं से ज्यादती बीते एक साल में पूरे प्रदेश में।
– 1868 महिलाओं से दुष्कर्म, 108 सामूहिक दुष्कर्म।
–883 पीड़ित बालिगऔर 985 नाबालिग सामने आए ।
– अजा की 611, अजजा की 662, ओबीसी की 750 व सामान्य वर्ग की 388 महिलाएं शामिल, यानी काेई भी सुरक्षित नहीं।
हेल्पलाइन नंबर…
– वी केयर फॉर यू- 0755- 2420026, 1091 – डायल – 100 – महिला पुलिस थाना – 0755- 2677393- महिला हेल्प लाइन – 0755- 2443801, 1090








