हमने गैर गुजरातियों की सुरक्षा के कदम उठाए: सीएम रुपाणी

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी सोमवार को अपने 14 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ लखनऊ पहुंचे. उन्होंने इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मुलाकात की. दोनों के बीच इस दौरान गुजरात हिंसा पर चर्चा हुई. इसके बाद गुजरात के सीएम रुपाणी ने कहा कि गुजरात सरकार राज्य में रह रहे गैर गुजरातियों की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है.
कमलनाथ ने बदहाल सड़क की फोटो क शेयर, शिवराज ने बताया बांग्लादेश की तस्वीर…
उन्होंने कांग्रेस नेता अल्पेश ठाकोर पर निशाना साधत हुए कहा कि हमारी सरकार अल्पेश ठाकोर के खिलाफ भी कड़े कानूनी कदम उठाएगी. उन्होंने कहा कि हमने गुजरात हिंसा में शामिल लोगों को भी गिरफ्तार किया है.





