हज यात्रा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि दस नवंबर, जल्‍द करें आवेदन…

 अल्लाह के दरबार में हाजिरी लगाने की तमन्ना रखने वाले आजमीन हज यात्रा 2020 के लिए दस अक्टूबर से ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज एक्शन प्लान 2020 की तिथियों की घोषणा कर दी है। आवेदन की अंतिम तिथि दस नवंबर है।

जल्द ही हज कमेटी की वेबसाइट hajcommittee.gov.in पर आवेदन फॉर्म का प्रारूप भी अपलोड कर दिया जाएगा। इसके बाद इच्‍छुक व्यक्ति कमेटी की वेबसाइट से फॉर्म व हज गाइड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। पिछली बार की तरह इस बार भी केवल पासपोर्टधारक ही हज यात्रा के लिए आवेदन कर सकेंगे। जो लोग पहले कमेटी के माध्यम से हज कर चुके हैं, वह आवेदन के लिए पात्र नहीं होंगे।

वहीं, महिलाओं बिना महरम के हज यात्रा पर सऊदी अरब जा सकेंगी। महरम कटेगरी में महिलाएं चार-चार के ग्रुप में आवेदन कर सकती हैं। प्रदेश के निर्धारित कोटे से अधिक आवेदन प्राप्त होने की दिशा में ऑनलाइन लाटरी निकालकर आवेदकों का चयन किया जाएगा।

शुक्रवार को दिल्ली में हुई हज कमेटी ऑफ इंडिया की बैठक में शामिल सेंट्रल हज कमेटी के सदस्य व वाराणसी इंबारकेशन के कोऑडिनेटर डॉ. इफ्तेखार अहमद जावेद ने बताया कि दस अक्टूबर से दस नंबर के बीच लोग हज यात्रा 2020 के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने सभी हज खिदमतगारों व संस्थाओं से अपील करते हुए कहा कि हज यात्रा के लिए आवेदन करने से पहले इ’छुक व्यक्ति जल्द से जल्द पासपोर्ट बनवा लें, जिससे वह तय समय में फॉर्म जमा कर सकें।

Back to top button