समर सीजन में स्टाइल के लिए Midi Dress है परफेक्ट च्वॉइस

समर सीजन में ज्यादात्तर लोग मिनी ड्रेसेज पहनना पसंद करते हैं, मिडीज न सिर्फ केजुअल लुक देती है अगर ऑकेजन के हिसाब से तैयार हो तो मिडी से एलिगेंट लुक भी मिलता है। साइज में न ज्यादा छोटी न ज्यादा बड़ी इसलिए मिडी ड्रेसेज गर्ल्स के वॉर्डरोब में सबसे पहले जगह बना लेती है। अक्सर बॉलीवुड दिवाज को भी मिडी ड्रेसेज में देखा जाता है, और वो उनके लुक के साथ अच्छी भी लगती हैं।
मिडी गर्ल्स को काफी कूल और केजुअल लुक देता है। जब कभी आप ए-लाइन ड्रेसेज और जीन्स से बोर हो जाए तो अब बॉलीवुड ब्यूटीज की तरह मिडी ड्रेस पहनकर देख सकती है। आइए देखते है आप भी मिडी लुक के लिए कैसे खुद को तैयार कर सकते हैं-
आलिया भट्ट आलिया भट्ट बॉलीवुड में न्यू स्टाइल आइकन है। वो हमेशा अपने नए फैशन ट्रेंड के साथ अपडेट रहती हैं। इस पिक्चर में आलिया ने अपनी मूवी डियर जिंदगी के प्रमोशन के दौरान एक व्हाइट कट मिडी ड्रेस पहना है। और इसके साथ उन्होंनें पिंक न्यूड लिपस्टिक के साथ पेस्टल पिंक सेंडल पहने है जाे इस ड्रेस के साथ अच्छे लग रहे हैं। इस लुक में अलिया काफी सुंदर और आकर्षक दिख रही थी।
दीपिका पादुकोण बी टाउन की एक और खूबसूरत बाला दीपिका पादुकोण Shift’s winter collection 2016 में इस बटन डाउन शर्ट मिडी ड्रेस में दिखी थी। इस ड्रेस में उन्होंने ड्रेस को मैच करते हुए रेड लिपस्टिक और पोनीटेल बनाई थी। जो उनकी पर्सनेलिटी को चार चांद लगा रही थी।
यह भी पढ़े आखं बंद कर होगी पार्टनर की पहचान, जब खुशबू कराएगी उसके होने का एहसा
ऐश्वर्या राय इस फोटो में ऐश ने दुबई बेस्ड डिजाइनर आइशा रामदान की डिजाइन की ड्रेस पहनी है। यह ड्रेस उन्होंने सरबजीत मूवी के प्रमोशन में पहनी थी। इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने सिल्वर फुटवियर पहने थे। बेशक ऐश्वर्या जो भी पहनती है वो उन पर काफी जंचता है
प्रिंयका चौपड़ा एक ग्लोबल देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने इस फोटो में ब्लेक मैटल ड्रेस पहनी है। उनकी ड्रेस गोल्ड और सिल्वर मैटल से सजी हुई थी। इस ड्रेस में वो पीपुल च्वॉइस अवॉर्ड 2016 में नजर आई थी।
करीना कपूर इस एक्ट्रेस को सदी की लाजवाब स्टाइल और ड्रेसिंग सेंस के लिए जाना जाता है। प्रेंग्नेसी हो या प्रेंग्नेंसी के बाद अपने लुक से करीना फैन्स को दीवाना बना ही देती है। इस फोटो में वो फुल सील्वस प्रिंटेड मिडी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही है यह ड्रेस उन्होंने SSA’s Pre-Fall 2015 के दौरान पहनी थी।





