स्पाइडरमैन बन छत पर चढ़ा शख्स गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए और फिर…

लोग अपनी गर्लफ्रेंड के लिए ना जाने क्या-क्या करते हैं. कई लोग अपनी बंदी को खुश को करने के अनोखे तरीके भी अपना लेते हैं. ऐसा ही कुछ एक लड़के ने भी किया है.आपको जानकर हैरानी होगी कि मुंबई का एक लड़का गर्लफ्रेंड से मिलने के चक्कर में स्पाइडरमैन बन गया.

लेकिन इसके बाद उसके साथ जो हुआ वो जानकर आपको हैरानी तो होगी ही साथ ही हंसी भी आएगी. दरअसल, मुंबई के विरार में एक शख्स गर्लफ्रेंड से मिलने के चक्कर में स्पाइडरमैन बन गया. वह पाइपलाइन के जरिए जब वो 4 मंजिला इमारत में चढ़ा गया. जैसे ही लोगों ने देखा, उसे चोर समझा और धुनाई करना शुरू कर दिया. बता दें, सोमवार को ये हादसा हुआ. जिस वक्त वो चढ़ रहा था तो नीचे लोग वॉक कर रहे थे.

जैसे ही लोगों की नजर पड़ी तो उन्होंने अलार्म चालू कर दिया और पुलिस को बुला लिया. जिससे लड़का घबरा गया और बिल्डिंग की छत पर चढ़ गया.  मामला जब पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने बताया कि बिल्डिंग के लोग और लोकल लोग बिल्डिंग की छत पर पहुंचे और भाग रहे युवक को पकड़ लिया.

इसके बाद उसने कबूल किया कि वो गर्लफ्रेंड के घर में जा रहा था जो तीसरी मंजिल पर रहती है. वहीं युवक ने पुलिस को बताया कि वो पहले भी पाइपलाइन के जरिए गर्लफ्रेंड के घर में जा चुका है. लेकिन पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की है. इस मामले के बाद वहां रह रहे लोगों ने बताया कि यहां कई चोरियां हो चुकी हैं. जिसमें चोर पाइपलाइन के जरिए घर में घुसते हैं.

Back to top button