अगर आपको भी बढ़ाना हैं स्पर्म, तो जरुर खाएं ये फूड्स

भारत में आजकल इंफर्टिलिटी के बहुत से मामले सामने आ रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले पांच साल में इंफर्टिलिटी से जुड़े मामलों में तकरीबन 20-30 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। पुरुषों में स्पर्म कंसंट्रेशन का कम होना (यानी कि ओलिगोस्पर्मिया) और स्पर्म की गति में कमी इन्फर्टिलिटी की प्रमुख वजह होती है।अगर आपको भी बढ़ाना हैं स्पर्म, तो जरुर खाएं ये फूड्स

वीर्य की गुणवत्ता में कमी के पीछे की वजह हालांकि अभी तक स्पष्ट तो नहीं है लेकिन तमाम शोधों के निष्कर्ष के आधार पर ऐसा माना जाता है कि इसके लिए पर्यावरणीय या फिर पोषण संबंधी कारक जिम्मेदार हो सकते हैं। पुरुषों की इन्फर्टिलिटी में उनके डाइट की अहम भूमिका होती है। कई अध्ययनों में इस बात को प्रूव किया गया है कि बेहतर खान-पान से पुरुषों में स्पर्म काउंट बढ़ाकर उनकी फर्टिलिटी में सुधार लाया जा सकता है। तो आइए, हम आपको बताते हैं कि स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए आपकी डाइट किस तरह की होनी चाहिए।

विटामिन डी – फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए विटामिन डी को अपने डाइट में जरूर शामिल करें। यह पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्‍या बढ़ाने में मदद करते हैं। विटामिन डी सेक्‍स हार्मोन प्रोजेस्‍ट्रोन और एस्‍ट्रोजन के स्‍तर को बढ़ाता है जिससे गर्भधारण की संभावना बढ़ती है। विटामिन डी सूर्य की रोशनी से मिलता है। इसके अलावा अंडा, डेयरी उत्‍पाद, चिकन, मछलियां भी विटामिन डी के प्रमुख स्रोत हैं।

ओमेगा 3 फैटी एसिड – सालमोन और अलसी के बीजों में पाया जाने वाला ओमेगा-3 प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में और गर्भपात के खतरे को कम करने में बहुत मददगार होता है। अधिक तैलीय मछली खाने से शुक्राणुओं की गुणवत्ता में सुधार आता है। ये आवश्यक वसा हार्मोन्स के स्वस्थ कार्य के लिए महत्वपूर्ण हैं। यह वसा हर किसी को आसानी से उपलब्ध नहीं होता लेकिन अगर आप अपनी प्रजनन क्षमता को बढ़ाना चाहते है तो आपको ओमेगा-3 से भरपूर फूड्स का इंतजाम आपको जरूर करना चाहिए।

दूध से बनी चीजें – दूध संपूर्ण आहार माना जाता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में सभी पोषक तत्वों का समावेश होता है। दूध से बने उत्‍पाद का सेवन करने से प्रजनन क्षमता बढ़ती है। इसलिए अपने डायट चार्ट में दूध, दही, बटर, पनीर को शामिल कीजिए। यदि आपको दूध पीना पसंद नहीं तो आप बटर और पनीर का सेवन कर सकते हैं।

ये भी पढ़े: PICS: एक्ट्रेस ‘शमा सिकंदर’ पहुंचीं दुबई, शेयर कीं ये हॉट बिकिनी फोटोज, देखे मचल उठेगा आपका भी दिल

गाजर – पुरुषों की प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में गाजर बहुत फायदेमंद है। हार्वर्ड युनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने शोध में पाया कि गाजर में पाने जाने वाला तत्‍व पुरुषों की प्रजन क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। शोध के मुताबिक गाजर में केरोटीन नामक रसायन पाया जाता है जो शुक्राणुओं की संख्‍या को न सिर्फ बढ़ाता है बल्कि उनकी गुणवत्‍ता भी सुधारता है। इस शोध में यह भी कहा गया कि सभी नारंगी और पीले रंग की सब्जियों में यह गुण होता है।

पानी – हर चिकित्सक आपको हर रोज ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह देता है क्योंकि इससे शरीर के कई सारे अंगों की फंक्शनिंग में मदद मिलती है। इसके अलावा अगर आप ज्‍यादा पानी का सेवन करते हैं तो प्रजनन अंग अच्‍छे से काम करते हैं। पुरुषों में प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए उन्हें नियमित रूप से कम से कम 10-12 गिलास पानी का सेवन करना चाहिए।

Back to top button