स्नेक बाइट डोज दे बची जान, दिन में 3 बार डसवाता था सांप से

समस्तीपुर (बिहार).यहां के एक किसान को शराब मिलनी बंद हो गई तो उसने नशे के लिए कोबरा ही पाल लिया। जब उसे नशे की जरूरत महसूस होती तो वह कोबरा से डसवा लेता था। पांच अगस्त को उसने दिनभर में तीन बार सांप से खुद को डसवा लिया जिससे उसकी हालत काफी खराब हो गई। नागपंचमी के दिन खरादा था सांप…
स्नेक बाइट डोज दे बची जान, दिन में 3 बार डसवाता था सांप से
 
– 50 साल का पीड़िता राणा पतेश्वर सिंह वारिसनगर का रहने वाला बताया जा रहा है।
– पीड़ित के चाचा जेपी सेनानी ललन सिंह ने बताया कि राणा को किसी भगत ने कुछ दिन पहले कोबरा प्रोवाइड कराया था। 
– उसके चाचा ने बताया कि राणा ने उनसे कहा था कि सांप के विष का दांत तोड़ा हुआ है। लेकिन, वह सांस से डसवा रहा है। 
– इसकी जानकारी घर के लोगों को नहीं हुई। ललन सिंह के अनुसार राणा बचपन में भी एक नाग को पकड़ कर प्लास्टिक के डिब्बे में छेद कर बंद कर दिया था। 
– बाद में जब घरवालों को इसकी जानकारी हुई थी तो घरवालों ने सांप को घर के लोगों ने जंगल में छोड़ दिया था।

ये भी पढ़े: बड़ी खबर: चाइना के सभी मोबाइलों पर पीएम मोदी ने लगाई रोक, अब नहीं बिकेगा भारत में एक भी चाइनीज फोन

डॉक्टर ने कहा- कोबरा के इतने जहर से बचना मुश्किल
– कोबरा के जहर से पीड़ित राणा पतेश्वर सिंह का इलाज करने वाले डॉक्टर जयकांत पासवान ने कहा कि 6 अगस्त को 12:20 बजे उसे हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था।
– इलाज के दौरान पता चला कि उसके पूरे शरीर में जहर फैल चुका था। राणा की जैसी स्थिति थी, आमतौर पर सांप से काटे हुए व्यक्ति की नहीं होती। 
– राणा को देख कर लगा किसी जहरीले सांप ने उसे कई दिनों से लगातार डंसा है। इतने जहर से बचना मुश्किल होता है।
Back to top button