स्नेक्स में बनाये चटपटी मटर की चाट

आइये आज हम आपको स्नेक्स में कुछ नया बनाना सिखाते है.अगर आप भी स्नैक्स में कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो बनाएं चटपटी मटर चाट. इस मौसम में तो इसका मजा और भी दोगुना हो जाएगा .

स्नेक्स में बनाये चटपटी मटर की चाट

सामग्री –

2 कप सूखे मटर,3 आलू,1 प्याज, बारीक कटी हुई,1 टमाटर, बारीक कटा हुआ,2 नींबू ,आधा छोटा चम्मच बेकिंग सोडा,1 चुटकी हींग,1 कप इमली की चटनी,1 कप हरी चटनी ,1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर ,1 चम्मच काला नमक ,1 चम्मच जीरा ,स्वादानुसार नमक ,2 चम्मच हरा धनिया, बारीक कटी हुई,सेंव गार्निशिंग के लिए,2 चम्मच तेल,1 चम्मच चाट मसाला,आधा चम्मच धनिया पाउडर,1 चौथाई चम्मच लाल मिर्च पाउडर,1 चौथाई चम्मच अमचूर,2-3 पापड़ी

विधि –

ये भी पढ़े: पिज़्ज़ा पकोड़े से बढ़ाये अपने खाने का स्वाद

सबसे पहले मटर को धोकर 5-6 घंटे के लिए पानी में भिगो दें.  जब मटर अच्छी तरह भीग जाए तो पानी निकाल लें.  अब भीगी हुई मटर को एक बार और धो लें फिर प्रेशर कूकर में मटर, आलू , थोड़ा-सा पानी, बेकिंग सोडा और हींग डालकर 4 सीटी लगा लें.

अब एक फ्राई पैन में तेल डाल कर गरम करें व इसमें जीरा व टमाटर डालकर 2 मिनट तक मैश करते हुए पकाएं. फिर इसमें उबले मटर और आलू डालें.इसके ऊपर धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर डालें और अच्छी तरह मैश कर पकाएं. 

अब इसमें आधा कप पानी और नमक डालकर पकाएं.  जब पानी लगभग सूख जाए तो आंच बंद कर दें. अब एक छोटे बाउल में मटर चाट निकालें. इसके ऊपर प्याज डाल दें साथ ही सभी मसाले और नींबू का रस मिलाकर आवश्यकतानुसार इमली व हरी चटनी भी डालें.  इस पर सेंव, पापड़ी और हरी धनिया पत्ती डालें और सर्व करें.

Back to top button