स्टीव स्मिथ ने बल्ले के साथ अपनी फील्डिंग से भी एशेज सीरीज में मचाया तहलका…

England vs Australia final Ashes Test: ऑस्ट्रेलिया के मिडिल ऑर्डर बैट्समैन स्टीव स्मिथ ने इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज में बल्ले से तूफान मचाया हुआ है। स्टीव स्मिथ ने मौजूदा टेस्ट सीरीज में अकेले 700 से ज्यादा रन बना दिए हैं। इसके साथ-साथ स्टीव स्मिथ की एक और चीज है जो इस समय सुर्खियों में है। जी हां, हम बात कर रहे हैं उनकी फील्डिंग की। 
स्टीव स्मिथ ने बल्ले के साथ-साथ अपनी फील्डिंग से भी एशेज सीरीज में तहलका मचाया हुआ है। स्टीव स्मिथ ने लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेले जा रहे एशेज सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच के तीसरे दिन एक ऐसा हैरतअंगेज कैच पकड़ा जिसे हर कोई देखता रह गया। स्टीव स्मिथ ने एक हाथ से स्लिप में खड़े होकर क्रिस वोक्स का कैच पकड़ा जिसे देखकर खुद बल्लेबाज और साथी खिलाड़ी दंग रह गए।
दरअसल, इंग्लैंड की दूसरी पारी के 87वें ओवर को मिचेल मार्श फेंक रहे थे। मिचेल मार्श के सामने क्रिस वोक्स थे, जो 6 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। क्रिस वोक्स ने गेंद को खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले के बाहरी छोर पर लगकर स्लिप की ओर चली गई, जहां स्टीव स्मिथ ने हवा में छलांग लगाते हुए कैच अपनी मुठ्ठी में कर लिया। इस तरह इंग्लैंड को सातवां झटका लगा। देखें वीडियो
स्टीव स्मिथ के इस कैच पर कंगारू टीम के कप्तान टिम पेन ने कहा है कि वे फ्रीक(अनूठा) हैं। बता दें कि स्टीव स्मिथ ने मार्च 2018 के बाद अगस्त 2019 में टेस्ट क्रिकेट में वापसी की है, जिसमें उन्होंने लगातार रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सबसे कम स्कोर पारी में 80 रन है। स्टीव स्मिथ इसी एशेज में दोहरा शतक भी जड़ चुके हैं और वे आइसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक पर पहुंच गए हैं।
Great catches from the Aussies tbf
Scorecard/Videos: https://t.co/L5LXhA6aUm#Ashes pic.twitter.com/tT9Lc2pnBt
— England Cricket (@englandcricket) September 14, 2019





