वीडियो: स्टम्प माइक में कैद हुई ऋषभ पंत की ऐसी आवाज, मचा बवाल फिक्स होता है IPL मैच

दिल्ली कैपिटल्स (DC) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 12वें सीजन में मुकाबले के दौरान ऋषभ पंत की आवाज स्टम्प माइक में कैद हो गई जो सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बन गया है.
दरअसल, पंत ने कोलकाता के खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा की बल्लेबाजी के दौरान गेंदबाज के गेंद डालने से पहले विकेट से पीछे से कहा कि “यह तो वैसे भी चौका जाएगा” और अगली गेंद पर उथप्पा ने चार रन बनाए. कोलकाता का यह बल्लेबाज उस समय युवा गेंदबाज संदीप लामिछाने के खिलाफ बल्लेबाजी कर रहा था.
यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और कई प्रशंसकों का मानना है कि यह घटना दर्शाती है कि मैच पहले से ही फिक्स था, क्योंकि पंत को यह कैसे पता चला कि अगली गेंद पर क्या होगा.
दिल्ली ने सुपर ओवर तक गए मैच में तीन रन से जीत दर्ज की थी. 186 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मेजबान टीम छह विकेट खोकर 185 रन ही बना पाई जिसके कारण मुकाबले का नतीजा सुपर ओवर में निकला. युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने मुकाबले में 99 रनों की पारी खेली.
आईपीएल के मौजूदा सीजन का सबसे रोमांचक मैच शनिवार रात को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला में खेला गया. कोलकाता (Knight Riders) और दिल्ली (Capitals) के बीच खेला गया यह मैच निर्धारित ओवर में टाई हो गया. इसके बाद दोनों टीमों के बीच सुपरओवर हुआ. इसमें मेजबान दिल्ली की टीम ने बाजी मारी. उसने सुपरओवर में पहले बैटिंग करते हुए 10 रन बनाए. इसके जवाब में कोलकाता की टीम महज 7 रन बना सकी.
यह आईपीएल के 12 साल के इतिहास में आठवां मौका था जब कोई मैच टाई हुआ. कोलकाता की टीम ने कुल मिलाकर तीसरी बार और दिल्ली ने दूसरी बार सुपरओवर खेला. कोलकाता तीन सुपरओवर में एक बार भी जीत दर्ज नहीं कर सकी है. दूसरी ओर, दिल्ली की टीम ने पहली बार सुपर ओवर जीत कर मैच अपने नाम किया. इस जीत से उसे दो अंक मिले.
https://twitter.com/TeleshLalwani/status/1112103646219694080?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1112103646219694080&ref_url=https%3A%2F%2Fzeenews.india.com%2Fhindi%2Fsports%2Fcricket%2Fipl-2019-rishabh-pants-voice-caught-in-stump-mike-of-bizarre-prediction-video-viral%2F511586





