स्किन से जुड़ी सभी समस्याओं को दूर करता है जायफल

जायफल का इस्तेमाल खाने में स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए किया जाता है. जायफल में भरपूर मात्रा में औषधीय गुण मौजूद होते हैं. जो त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. जायफल में मैग्नीशियम, कॉपर, विटामिन, बी1 विटामिन बी सिक्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है. इसके अलावा इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी गुणों की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है. जो पिंपल्स और एक्ने की समस्या को दूर करने में मदद करती है. जायफल में एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होने के कारण यह त्वचा के इंफेक्शन को दूर करने में मदद करता है. आज हम आपको जायफल के कुछ ब्यूटी फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं.

स्किन से जुड़ी सभी समस्याओं को दूर करता है जायफल
स्किन से जुड़ी सभी समस्याओं को दूर करता है जायफल

 

1-स्किन को मुलायम और खूबसूरत बनाने के लिए एक चम्मच जायफल पाउडर में दो चम्मच दूध मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं. जब यह सूख जाए तो यह इसे साफ पानी से धो लें. जायफल में रिजूवनेटिंग गुण मौजूद होते हैं जो त्वचा को मुलायम और सुंदर बनाने में सहायक होते हैं.

2- ऑइली स्किन की समस्या को दूर करने के लिए एक चम्मच जायफल पाउडर में शहद मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं. 15 मिनट बाद इसे साफ पानी से धोएं. जायफल और शहद दोनों में ही एंटीबैक्टीरियल और एंटी इन्फ्लेमेटरी की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो ऑइली स्किन की समस्या को दूर करने में मदद करती है.

3- पिगमेंटेशन की समस्या को दूर करने के लिए एक चम्मच जायफल पाउडर में दो चम्मच दही और नींबू का रस मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं. जब यह सूख जाए तो इसे ठंडे पानी से धोएं. जायफल त्वचा की रंगत को निखारने के साथ-साथ पिगमेंटेशन और गहरे दाग धब्बों की समस्या को दूर करने में मदद करता है.

Back to top button