सोमालिया में आत्मघाती हमला, 16 की मौत, 50 घायल

सोमालिया. पिछले कुछ महीनो में दुनिया भर में आतंकी हमले बहुत तेजी से बढ़े है. दुनिया भर की तमाम सरकारों की लाख कोशिशों के बावजूद ये हमले रूकने का नाम ही नहीं ले रहे है. इस कड़ी में हाल ही में एक और आतंकी हमला हुआ है जिसमे 16 लोगों की मौत हो गई है और 50 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है.सोमालिया में आत्मघाती हमला, 16 की मौत, 50 घायल

यह आतंकी हमला कल (शनिवार, 13 अक्टूबर) को सोमालिया के बैडोआ शहर में घटित हुआ था जहा एक मशहूर रेस्त्रां और होटल में  दो आतंकियों ने आत्मघाती विस्फोट कर के खुद को बम से उड़ा लिया. यह धमाके इतने भीषण थे कि इसकी वजह से मौके पर ही 14 लोगों की मौत हो गई थी और अन्य दो लोगों ने इलाज के वक्त दम तोड़ दिया. गौरतलब है कि यह हमला  सोमालिया में पिछले साल हुए ट्रक धमाकों की पहली वर्षगांठ के मात्र एक दिन पहले किया गया है.  इस ट्रक विस्फोट में कम से कम 500 लोगों की मौत हो गई थी .

इस घटना के बारे में जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया है. इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन सशस्त्र समूह अल-शबाब ने ली है. यह वही संगठन है जिसके उच्च स्तरीय आतंकी मुख्तार रोबो ने कुछ समय पहले ही क्षेत्रीय राष्ट्रपति बनने की बात कही थी. 

Back to top button