सैमसंग गैलेक्सी ए50 में मिलेगी 4000mAh की बैटरी, 24MP का कैमरा भी मिल सकता है

सैमसंग नए साल में नई सीरीज के तहत कई सारे स्मार्टफोन लांच करने वाला है। सैमसंग के गैलेक्सी ए सीरीज का भी एक फोन सैमसंग गैलेक्सी ए50 लांच हो रहा है जिसे लेकर लगातार फीचर्स लीक हो रहे हैं। सैमसंग गैलेक्सी ए50 के फोटो भी लीक हुए हैं। वहीं नई लीक रिपोर्ट के मुताबिक Galaxy A50 में 4000 एमएएच की बैटरी मिलेगी और 24 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा होगा, हालांकि अभी इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि फोन में कितने लेंस होंगे।सैमसंग गैलेक्सी ए50 में मिलेगी 4000mAh की बैटरी, 24MP का कैमरा भी मिल सकता है

सैमसंग गैलेक्सी ए50 की स्पेसिफिकेशन
फोन के फीचर्स की बात करें तो अभी तक लीक रिपोर्ट के मुताबिक गैलेक्सी ए50 में एंड्रॉयड पाई 9.0, इनहाउस एक्सिनॉज 9610 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी व 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। इसके अलावा फोन में इनफिनिटी ओ टाइप डिस्प्ले मिलेगी।

बता दें कि इसी महीने सैमसंग एम सीरीज के तहत भारत में अपने 4 स्मार्टफोन लांच करने वाला है जिनमें Galaxy M1, Galaxy M2, Galaxy M3 और Galaxy M5 शामिल हैं।  रिपोर्ट के मुताबिक Galaxy M30 में सैमसंग का इनहाउस Exynos 7885 प्रोसेसर होगा और इसमें 4 जीबी रैम मिलेगी। 

Back to top button