सेब या घोड़ा आप क्या चुनेंगे, इसका जवाब बताएगा कि घर में पति की चलती है या पत्नी की

एक राजा की इच्छा यह जानने की हुई कि राज्य के लोगों की घर-गृहस्थी पति से चलती है या पत्नी से। इसके लिए उसने एक सर्वे किया। राजा ने इनाम रखा कि “जिसके घर में पति का हुकम चलता हो, उसे मनपसंद घोड़ा इनाम मिलेगा। जिसके घर में पत्नी की सरकार हो, वह एक सेब ले जाए।

एक के बाद एक सभी नगरजन सेब उठाकर जाने लगे। राजा को चिंता होने लगी… क्या मेरे राज्य में सभी सेब ही हैं? तभी एक लम्बी-लम्बी मुछों वाला, मोटा तगड़ा जवान आया और बोला “राजा जी मेरे घर में मेरा ही हुक्म चलता है… लाइए एक घोड़ा मुझे दे दीजिए।

राजा खुश हो गए और कहा जा अपना मनपसंद घोड़ा ले जा। जवान, काला घोड़ा लेकर रवाना हो गया। घर गया और फिर थोड़ी देर में दरबार में वापिस लौट आया।

जब डॉक्‍टर ने किया टैडी बियर का ऑपरेशन, फिर हुआ कुछ ऐसा तस्वीरे देख आप हो जायेगे पागल..

राजा ने पूछा क्या हुआ जवांमर्द? वापस क्यों आये हो? जवान ने कहा कि महाराज, घरवाली कहती है काला रंग अशुभ होता है, सफेद रंग शांति का प्रतीक होता है, तो आप मुझे काले घोड़े की जगह सफेद घोड़ा दे दीजिए।

राजा ने कहा- “बेटा ये घोड़ा रख और सेब लेकर जा। इसी तरह रात हो गई… दरबार खाली हो गया लोग सेब लेकर चले गए।

Back to top button