जब डॉक्‍टर ने किया टैडी बियर का ऑपरेशन, फिर हुआ कुछ ऐसा तस्वीरे देख आप हो जायेगे पागल..

नई दिल्‍ली। कई बार छोटी-छोटी बातें इंसानियत की बड़ी मिसाल पेश कर जाती हैं। ऐसी ही खबर आई है कनाडा से, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। खबर कुछ यूं है कि कनाडा में एक डॉक्‍टर ने टैडी बियर का ऑपेरशन किया है और वो भी एनेस्थीसिया दिए। मतलब टैडी बियर को बेहोश भी नहीं किया है और हैरानी की बात यह है कि टैडी बियर को ऑपरेशन के वक्‍त कोई दिक्‍कत भी नहीं हुई। आप सोच रहे होंगे कि टैडी बियर का भी कभी ऑपरेशन हो सकता है, लेकिन यकीन कहानी बिल्‍कुल सच है। ऑपरेशन करने वाले डॉक्‍टर का नाम है- डेनियल नीली, जो ऐसे वैसे नहीं एकदम पेशेवर सर्जन हैं और इस कहानी का हीरो है 8 साल का जैक्‍सन मैकी। 

जैक्‍सन मैकी की ब्रेन सर्जरी की जिम्‍मेदारी न्‍यूरोसर्जन डेनियल को दी गई। यूं तो डेनियल के लिए ऑपरेशन करना सामान्‍य बात है, लेकिन 8 साल बच्‍चे की ब्रेन सर्जरी कोई आसान काम नहीं है। जैक्‍सन को सर्जरी के लिए मनाना डॉक्‍टर डेनियल के लिए बेहद कठिन रहा। हुआ यूं कि जब डॉक्‍टर जैक्‍सन की सर्जरी करने लगे तो उसने बड़ी मासूमियत से कहा- क्‍या आप पहले मेरे टैडी बियर इलाज कर सकते हो? वो भी बीमार है। इस पर डॉक्‍टर डेनियल इनकार नहीं कर सके और जैक्‍सन के टैडी बियर को ऑपरेशन कर ठीक कर दिया। डॉक्‍टर डेनियल ने खुद सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए टैडी बियर के ऑपरेशन की फोटो भी शेयर कर है, जो कि वायरल हो रही है। 

महिलाओं के अंतर्वस्त्रों से जानें उनके मन की बात

डॉक्‍टर डेनियल के इस ट्वीट पर हजारों लाइक्‍स और रीट्वीट आ चुके हैं। डॉक्‍टर ने यह भी बताया कि सर्जरी के बाद जैक्‍सन और टैडी बियर दोनों तेजी से रिकवर कर रहे हैं। दोनों एकदम ठीक हैं। डॉक्‍टर डेनियल कनाडा के आईडब्‍ल्‍यूके हेल्‍थ सेंटर में कार्यरत हैं। डॉक्‍टर डेनियल की मानवता के लिए जैक्‍सन के परिजनों ने उनका शुक्रिया अदा किया है। उनका कहना है कि ऑपरेशन किसी भी बच्‍चे के लिए बेहद डरवनी बात होती है, लेकिन डॉक्‍टर ने जैक्‍सन के टैडी बियर का ऑपरेशन करके उसे यह बताया कि वह किसी को भी ठीक कर सकते हैं, इससे बच्‍चे के दिल में डॉक्‍टर के प्रति भरोसा कायम हो गया। यही भरोसा था, जिसकी वजह जैक्‍सन ने आराम से ऑपरेशन कराया, जो कि सफल भी रहा। 

Back to top button