सेनेटर कमला हैरिसने कामबंदी को लेकर ट्रंप को सुनाई खरी-खोटी

वॉशिंगटन: अमेरिकी सीनेट में पदभार संभालने वाली भारतीय मूल की पहली अमेरिकी नागरिक डेमोक्रेट कमला हैरिस सरकारी कामबंदी को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर जमकर बरसी हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि वह जल्द ही 2020 में होने वाले राष्ट्रपति चुनावों में अपनी भागीदारी पर फैसला करेंगी। हैरिस ने आंशिक सरकारी कामबंदी के लिए डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना करते हुए इसे राष्ट्रपति द्वारा पैदा किया गया संकट बताया। हैरिस ने बुधवार को एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि अमेरिकी लोग मौजूदा राष्ट्रपति के बजाए बेहतर नेतृत्व के योग्य हैं। सेनेटर कमला हैरिसने कामबंदी को लेकर ट्रंप को सुनाई खरी-खोटी

हैरिस ने इस इंटरव्यू में कहा कि इस कामबंदी से लोगों के जीवन में संकट पैदा हो गया है। उन्होंने कहा, ‘यह गलत धारणा है कि हम इस राष्ट्रपति की महत्वकांक्षा भरी परियोजना के लिए 80,000 संघीय कर्मचारियों और उनके द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं को मझधार में लटकाए रखेंगे।’ इस इंटरव्यू में हैरिस ने बताया कि कैसे भारत और जमैका से एक आव्रजक की बेटी के तौर पर उनकी विरासत ने ट्रंप प्रशासन की नीतियों के तहत आव्रजकों की दशा को समझने में मदद की है।
Back to top button