सेंसेक्स 407 अंको की गिरावट, निफ्टी 11,724 पर हुए बंद….

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 407 अंको की गिरावट के साथ 39,194 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 107 अंक गिरकर 11,724 पर बंद हुए। निफ्टी के 50 शेयरों में से 10 हरे निशान 39 लाल निशान और एक शेयर बिना परिवर्तन के कारोबार कर बंद हुए। सुबह शेयर मार्केट मामूली बढ़त के साथ खुला। सेंसेक्स आज 7 अंक बढ़कर 39,608. पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 4.15 अंक गिरकर 11,827.60 पर खुला।

इन शेयरों में रही तेजी

सेंसेक्स के जिन शेयरों में तेजी देखी गई उनमें एसबीआई, इंडसइंड बैंक, वेदांता लिमिटेड, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एक्सिस बैंक रहे, वहीं, यस बैंक, मारुति, एचडीएफसी बैंक, हीरो मोटर कोर्प और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में गिरावट देखी गई।

निफ्टी में शामिल इन शेयरों में गिरावट

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड, यस बैंक लिमिटेड, टाटा मोटर्स लिमिटेड, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड, मारुति और ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड के शेयरों में गिरावट रही।

Back to top button