सेंसेक्स 218 अंक गिरकर 36324 पर, निफ्टी 76 प्वाइंट नीचे 10978 पर बंद

मुंबई. सेंसेक्स गुरुवार को 218.10 अंक की गिरावट के साथ 36,324.17 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह इसने 36,238.23 का निचला और 36,711.62 का उच्च स्तर छुआ। निफ्टी की क्लोजिंग 76.25 प्वाइंट नीचे 10,977.55 पर हुई। इंट्रा-डे में यह 10,953.35 तक फिसला और 11,089.45 का हाई बनाया।एनएसई के टॉप-5 लूजर शेयर गिरावट यस बैंक 9.01% इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस 5.83% बजाज फाइनेंस 4.59% बजाज फिनसर्व 3.82% मारुति 3.30% एनएसई के टॉप-5 गेनर शेयर बढ़त इंफ्राटेल 3.23% टीसीएस 2.00% अल्ट्राटेक सीमेंट 1.70% एशियन पेंट्स 1.09% इन्फोसिस 0.90% ब्रोकर्स के मुताबिक सितंबर फ्यूचर एंड ऑप्शन की एक्सपायरी की वजह से बाजार में उतार-चढ़ाव आया। ज्यादातर निवेशकों ने अक्टूबर सीरीज के लिए सौदे आगे नहीं बढ़ाए।अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक के ब्याज दरें बढ़ाने और क्रूड महंगा होने से भी बाजार में दबाव बढ़ा। फेड ने बुधवार को ब्याज दरों में 0.25% की बढ़ोतरी की। उधर, ब्रेंट क्रूड 81 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बना हुआ है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Markets extend loss on Fed rate hike FO expiry Nifty below 11000 Level

Back to top button