सृजन घोटाले के एक आरोपी की मौत, लालू ने कहा- जदयू के एक अमीर नेता का पिता था

पटना. भागलपुर में हुए सृजन घोटाले के एक आरोपी महेश मंडल की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर और जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। महेश मंडल की किडनी की बीमारी थी। महेश के भाई दिनेश मंडल ने कहा कि कई दिनों से उसकी डायलिसिस नहीं हो रही थी। लालू प्रसाद ने ट्वीट किया कि सृजन महाघोटाले में पहली मौत। 13 गिरफ्तार उनमें से एक की मौत। मरने वाला भागलपुर में नीतीश की पार्टी के एक बहुत अमीर नेता का पिता था। 
सृजन घोटाले के एक आरोपी की मौत, लालू ने कहा- जदयू के एक अमीर नेता का पिता था

14 अगस्त को हुआ था गिरफ्तार…

एसआईटी ने भागलपुर के जिला कल्याण पदाधिकारी अरुण कुमार, कल्याण विभाग के नाजिर महेश मंडल और मनोरमा देवी के पूर्व ड्राइवर विनोद कुमार को गिरफ्तार किया था। कल्याण पदाधिकारी और उनके नाजिर के घर पुलिस ने छापेमारी की तो करोड़ों की चल-अचल संपत्ति का खुलासा हुआ था। दोनों के आलीशन मकान देख जांच अधिकारियों के होश उड़ गए थे।
 
 
 
Back to top button