सृजन घोटाला मामले में राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार और सुशील मोदी से मांगा इस्तीफा…

पटना. विधानमंडल के मानसून सत्र शुरू होते ही सृजन घोटाले को लेकर राजद सदस्यों ने विधान परिषद में सोमवार को जमकर हंगामा किया और वेल में आ गए। राजद सदस्य राबड़ी देवी के नेतृत्व में हंगामा किए। राजद सदस्य सीएम नीतीश के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।
सृजन घोटाला मामले में राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार और सुशील मोदी से मांगा इस्तीफा...

पूरे बिहार में हुआ घोटाला…

राबड़ी ने कहा कि बिना नीतीश कुमार और सुशील मोदी के इस्तीफा दिए जांच कैसे हो सकती है। भागलपुर के साथ पूरे बिहार में घोटाला हुआ है। बिना इस्तीफा के सही से सीबीआई जांच नहीं हो सकता है। जो मध्यप्रदेश में व्यापम घोटाला हुआ था। उसी तरह बिहार में भी घोटाला हुआ है। इसकी जांच सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जज से करानी चाहिए।

ये भी पढ़ें:- बड़ी खबर: पीएम मोदी के इस प्लान से पेट्रोल और डीजल के दाम हो जायेंगे आधे, पढ़े पूरी खबर…

विधानसभा स्थगित

विधानसभा में दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी गई। सदन में अनुपूरक बजट वित्त मंत्री सुशील मोदी ने पेश किया। इसके बाद विधानसभा को मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
 
Back to top button