सुशांत के इस वीडियो को एकता कपूर ने किया शेयर, पहले सीन में ली थी धमाकेदार एंट्री

मुंबई। एकता कपूर ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत द्वारा शूट किए गए पहले सीन को सोशल मीडिया पर साझा किया है। सुशांत ने सीरियल ‘किस देश में है मेरा दिल’ से टीवी की दुनिया में डेब्यू किया था। एकता कपूर ने ही सुशांत को पहला ब्रेक दिया था। निर्माता एकता कपूर ने सुशांत की पहली यात्रा को प्रशंसकों के साथ साझा किया है। एकता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की धमाकेदार एंट्री दिखाई गई है। वीडियो में वह प्रीत जुनेजा के रूप में शानदार तरीके से एंट्री लेते हैं और अपने सौतेले भाई प्रेम जुनेजा (हर्षद चोपड़ा द्वारा अभिनीत) के बचाव में आते हैं।

एकता ने इंस्टाग्राम पर वीडियो को शेयर कर लिखा-‘बहुत से लोग मुझसे सुशांत के पहले दृश्य के बारे में पूछ रहे थे … यह पहला सीन था जिसे हमने उनके साथ शूट किया था। यह टेलीविजन पर उनका पहला सीन था जो ‘किस देश में है मेरा दिल’ शो में ऑन-एयर हुआ था। वह उस शो में सेकेंड लीड में थे, लेकिन हम जानते थे कि वह और भी अच्छी और बड़ी चीजों के लिए बने थे और उन्होंने वह साबित भी कर दिखाया। बहुत सारा प्यार, शांति और प्रार्थना इस चमकती और खूबसूरत आत्मा के लिए।’

View this post on Instagram Lots of people were asking me about Sushant’s first scene… this was the first scene we shot with him. This was his 1st scene on Television which went on-air in a show called ‘Kis Des Mein Hai Mera Dil’. He was the 2nd lead in that show, but we knew he was meant for greater things and he went and did just that. Lots of love, peace and prayers for this beautiful, beautiful piece of light and shining soul. A post shared by Erkrek (@ektarkapoor) on Aug 6, 2020 at 11:26pm PDTवीडियो में सुशांत एक कार के बोनट पर लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं और जींस व जैकेट पहने हुए हैं। उसके हाथ में एक मोर का पंख है और भगवान कृष्ण के दृश्यों के साथ शॉट को फिल्माया गया है। सुशांत को कार पर चढ़ते और उतरते हुए देखा जाता है। अगले शॉट में सुशांत फुटबॉल ग्राउंड में पहुंचते हैं, जहां हर्षद घायल थे। सुशांत ने हर्षद के घाव से निकल रहे खून को पोछते हैं और दोनों खेल के मैदान में वापस आ जाते हैं। मैच समाप्त होने से पहले सुशांत को विजयी गोल करते हुए दिखाया गया है।

एकता कपूर ने सीरियल पवित्र रिश्ता में सुशांत सिंह राजपूत को अंकिता लोखंडे के साथ लीड रोल में लिया था। यह सीरियल कई सालों तक चला था और दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने पसंद किया था। इस सीरियल में मानव देशमुख के किरदार ने सुशांत सिंह राजपूत को घर घर में लोकप्रिय बना दिया था। सुशांत को इस सीरियल के लिए अपने करियर में पहली बार बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला था।

सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में सुसाइड कर लिया था। सुशांत के निधन पर एकता कपूर भी शॉक्ड हो गई थी और सोशल मीडिया पर इमोशनल नोट लिखा था। फिलहाल सीबीआई सुशांत मामले की जांच कर रही है। इससे पहले मुंबई पुलिस सुशांत सुसाइड मामले की जांच कर रही थी और करीब 40 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की थी। सुशांत के पिता केके सिंह की मांग पर अभिनेता की सुसाइड मामले में बिहार सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश की थी जिसे बाद में केंद्र से मंजूरी मिल गई।

Back to top button