सुशांत की मौत का सदमा नहीं बर्दास्त कर पाई भाभी, हुई मौत

जुबिली न्यूज़ डेस्क 
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह की मौत के बाद उनके परिजन, फैंस और बॉलीवुड इंडस्ट्री सदमे में हैं। उनकी मौत का सदमा उनकी चचेरी भाभी बर्दाश्त नहीं कर पाई और बीते दिन उन्होंने ने भी दम तोड़ दिया है। सुशांत की आत्महत्या की खबर जब उनकी चचेरी भाभी को पता चला तो उनकी भाभी सुधा देवी बर्दाश्त नहीं का पाई और उनकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत का पैतृक गांव पुर्णिया जिले का मलडीहा है। सुशांत की मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची तो उनकी चचेरी भाभी सुधा देवी को झटका लगा और वो डिप्रेशन में चली गई। उन्होंने खाना पीना और किसी से बात करना भी बंद कर दिया। मुंबई में सुशांत का अंतिम संस्कार के दौरान ही सुधा देवी के निधन की खबर आ गई।

परिवार के करीबियों का कहना है कि सुधा देवी की मौत लगभग उसी वक्त हुई जब सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार मुंबई में हो रहा था। इसके बाद से ही उनके परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
ये भी पढ़े : लखनऊ में फिल्म शूट करने वाले थे सुशांत सिंह राजपूत
ये भी पढ़े : Bollywood suicide : इनकी मौत अब तक बनी है पहेली
ये भी पढ़े : ‘सुशांत’ की मौत पर ‘कंगना’ ने उठा दिए सवाल
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार सोमवार को हुआ। उन्हें मुंबई स्थित विले पार्ले के श्मशान घाट में अंतिम विदाई दी गई। सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार में श्रद्धा कपूर, अरुण शौरी, और विवेक ओबेरॉय, सहित कई सितारे पहुंचे। उनकी करीबी दोस्त रिया चक्रवर्ती भी अंतिम संस्कार में शामिल हुईं।
सुशांत की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया था कि उनकी मौत फांसी से लटकने से हुई। इस रिपोर्ट में शरीर में जहर होने या कोई और कारण का जिक्र नहीं है। फिलहाल विसरा सिम्प्ले को सुरक्षित कर लिया गया है जिसे फोरेंसिक लैब भेजा जायेगा। वहीं उनकी बहन ने बताया है कि वो 6 महीनों से डिप्रेशन का इलाज करा रहे थे। इधर सुशांत की खुदकुशी की वजह तलाशने के लिए पुलिस ने सबसे पहले उनके फोन रिकॉर्ड्स को खंगालना शुरू किया है।

Back to top button