सुर्खियों में आया ये भारतीय खिलाड़ी 2 कंपनियों को भेजे 1-1 करोड़ के हर्जाने के नोटिस

 पृथ्वी शॉ ने राजकोट में वेस्टइंडीज के खिलाफ धमाकेदार टेस्ट डेब्यू किया और कई रिकॉर्ड बनाते हुए अचानक सुर्खियों में आ गए थे। वे डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज (18 वर्ष 329 दिन) भी बने थे। शॉ जब सोशल मीडिया में छाए तो कई कंपनियों ने उन्हें बधाई संदेश भेजे। उन्हें बधाई के ट्वीट करना अब दो कंपनियों को भारी पड़ रहा है क्योंकि उन्हें 1-1 करोड़ रुपए के हर्जाने के नोटिस मिले हैं।

शॉ ने सचिन तेंडुलकर के बाद भारत की तरफ से टेस्ट शतक लगाने दूसरे युवा भारतीय होने का गौरव भी उन्होंने हासिल किया। कई कीर्तिमान बनाकर मैन ऑफ द मैच बना यह युवा क्रिकेटर सुर्खियों में छा गया और दुनियाभर में उनकी तारीफ हुई। बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के अनुसार इसके बाद कई कंपनियों को पृथ्वी की प्रबंधन कंपनी बेसलाइन वेंचर्स से नोटिस प्राप्त हुए। इसके अनुसार स्विगी और फ्रीचार्ज जैसी कंपनियों को शॉ के नाम के साथ क्रिएटिव का उपयोग करने के लिए 1-1 करोड़ रुपए के हर्जाने के नोटिस भेजे गए। इन कंपनियों पर बेसलाइन के एक्सक्लूजीन राइट्स और ट्रेडमार्क एक्ट 1996 के उल्लंघन का आरोप है। शॉ की प्रबंधन कंपनी कुछ अन्य कंपनियों के खिलाफ भी लीगल एक्शन लेने जा रही है। अमूल ने ट्वीट किया था, शॉबाश! अमूल पृथ्वी का माखन! इसमें अमूल गर्ल के साथ शॉ नजर आ रहे हैं।

स्विगी ने लिखा था, फर्स्ट वुई विल रिमेम्बर फॉरएवर। फर्स्ट बाइट ऑफ रसमलाई, फर्स्ट इनिंग्स ऑफ पृथ्वी शॉ। बेसलाइन वेंचर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर तुहिन मिश्रा ने कहा कि जिन स्पॉन्सर्स ने हमें पैसे दिए उन्हें शॉ के नाम के उपयोग करने का अधिकार है।

Back to top button