सुरमई शाम में मधुर म्यूजिक पर जमकर थिरके खिलाड़ी

राष्ट्रमंडल खेलों में पदक विजेता खिलाड़ियों के सम्मान में डिनर पार्टी
लखनऊ। एक ओर संगीत की सुमधुर ध्वनि तो दूसरी ओर खिलाड़ियों को गुलाब का फूल देकर स्वागत करते प्रदेश सरकार के खेल मंत्री चेतन चौहान और खेल निदेशक डॉ आरपी सिंह, साथ में भारतीय ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष आनंदेश्वर पांडेय। एशियाई खेल और आस्ट्रेलिया में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में देश का नाम रोशन कर चुके उत्तर प्रदेश के पदक विजेताओं के सम्मान समारोह की पूर्व संध्या पर लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित डिनर पार्टी में ऐसा नजारा दिखा कि जैसे कई सितारे जमीन पर उतर आए।
कार्यक्रम के दौरान मधुर म्यूजिक की धुन पर कई खिलाड़ियों ने जमकर ठुमके लगाये, वहीं कई प्रबुद्वजनों ने इन पदक वीरों को जमकर सराहा। इस दौरान कल्चरल प्रोग्राम का भी आयोजन हुआ, जिसमें इंडियन आईडल फेम कुलदीप सिंह चौहान और दीपांशी ने अपने सुमधुर गानों से उपस्थित लोगों को झूमने को मजबूर कर दिया। इन दोनों ने पहले जय हो, हौसलो की उड़ान, पर्दा है पर्दा औऱ चक दे इंडिया गानों से इन खिलाड़ियों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान निम्न खिलाड़ी मौजूद थे।
राष्ट्रमंडल खेल के पदक विजेताः-
स्वर्ण पदकः भारोत्तोलक पूनम यादव, कांस्य पदकः निशानेबाज रवि कुमार
एशियन गेम्स में पदक विजेताः-
रजत पदक विजेताः निशानेबाज शार्दुल विहान (डबल ट्रैप), महिला हॉकी में वंदना कटारिया, घुड़सवारी में राकेश कुमार, कांस्य पदक विजेताः एथलीट सीमा पूनिया (डिस्कस थ्रो), में संतोष कुमार, निशानेबाज रवि कुमार (मिक्स 10 मी.एयर रायफल), कबड्डी में राहुल चौधरी, पुरूष हॉकी में ललित कुमार उपाध्याय।
2 Attachment





