सुबह की दौड़ से आप स्वस्थ तो रहते हैं, लेकिन कभी सोची है ये बात… नही ना.. तभी तो हमारी शरीर..

लाइफस्टाइल में बदलाव ही आपकी सेहत को ख़राब कर देता है. इसलिए जब भी खाने पीना बदलें तो अपनी सेहत का खास ख्याल रखें. इसके लिए अक्सर लोग दौड़ लगाने जाते हैं और सेहत को मेन्टेन करके रखते हैं. लेकिन आपको बता दें, मॉर्निंग वॉक के भी कुछ टिप्स होते हैं. दौड़ने से शरीर के फेफड़ों को मजबूती मिलती हैं और इसी के साथ ही शरीर के सभी अंगों को ऊर्जा प्राप्त होती हैं. लेकिन दौड़ने में भी कई सावधानियाँ बरतने की जरूरत होती हैं. आज हम इसी के बारे में बताने जा रहे हैं कि दौड़ते समय किन बातों का ख्याल रखना चाहिए.

ऐसे दौड़ें
अगर आप दौड़ने की शुरूआत कर रहे हैं तो आप एक सप्ताह में दो से चार दिन ही रनिंग करें. प्रति दौड़ 30 से 40 मिनट से ज्यादा नही होनी चाहिए. 

धीरे-धीरे दौड़ें
सबसे पहले आप धीरे दौड़ना शुरू करें और फिर सामन्य स्थिति में दौड़ें. लेकिन इस बात का ध्यान रहे कि दौड़ने से पहले 5 से 10 मिनट का वार्मअप बहुत जरूरी है.

कमज़ोर नाखूनों को मजबूत बनाने के लिए रोजाना करें ये अनोख काम, कुछ ही दिनों में..

धीरे-धीरे गति बढ़ाएं
दौड़ की शुरूआत करने से पहले ये बात जरूर जान लें कि कभी भी अचानक से अपनी गति को न बढ़ाएं. ऐसा करने से आपको चोट लग सकती है. ऐसे में धीरे-धीरे अपनी गति को बढ़ाना सही रहेगा.

वार्म अप
वार्म अप के लिएए आप हाथों को घुमाएं, पैरों को स्विंग करें. इसके अलावा स्कवैट्स और लांजेज भी कर सकते है. 

पूरा आराम लें
रनिंग के दौरान पर्याप्त आराम की भी बहुत जरूरत होती है. दौड़ पूरी करने के बाद आराम करना जरूरी होता है. इससे शरीर को वापस अपनी स्थिति में लाने में मदद मिलती है. 

Back to top button