सुप्रीम कोर्ट ने हार्दिक पटेल को दिया बड़ा झटका, इस वजह से नही लड़ पाएंगे चुनाव

गुजरात के युवा नेता हार्दिक पटेल को सुप्रीम कोर्ट से तगड़ा झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती देने वाली हार्दिक पटेल की याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है, जिसमें 2015 के दंगे मामले में उसकी सजा पर रोक लगाने से इनकार किया गया था. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हार्दिक पटेल की याचिका पर तत्काल सुनवाई की जरूरत नहीं है क्योंकि हाईकोर्ट का आदेश पिछले साल अगस्त में आया था.





