सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार को लगाई फटकार और लगाया 20 लाख रुपये का जुर्माना, जानें क्यों?

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार को बड़ा झटका दिया है. बांग्ला फ़िल्म ‘भोविष्योतेर भूत’ मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म के प्रदर्शन में बाधा डालने के आरोप में पश्चिम बंगाल सरकार पर 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने पश्चिम बंगाल सरकार को निर्देश दिया कि वे निर्माता और थिएटर मालिकों को मुफ्त भाषण और अभिव्यक्ति के अधिकारों के उल्लंघन के लिए 20 लाख रुपये दें.

तो इसलिए ब्रिटेन की महारानी के न्‍योते को पंजाब के राज्‍यपाल ने ठुकराया, कही ये बड़ी बात…

बांग्ला फ़िल्म ‘भोविष्योतेर भूत’ राजनीतिक व्यंग्म फिल्म है. फिल्म के रिलीज होने के महज एक दिन बाद ही पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस ने इसे पर्दे से उतरवा दिया था. फिल्म के निर्माताओं ने कोर्ट में कहा था कि टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा सिनेमाघरों के मालिक को फिल्म पर्दे से हटाने के लिए मजबूर किया था. 

Back to top button