सुपरस्टार रजनीकांत एक वर्ष बाद फिर अपने गुरु की समाधि पर लगाया ध्यान……

सुपरस्टार रजनीकांत एक वर्ष बाद फिर अपने गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती के आश्रम में पहुंचे हैं। एक वर्ष पूर्व वह अपनी फिल्म रोबोट की शूटिंग पूरी करने के बाद पहुंचे थे। यह फिल्म सुपरहिट हुई थी।

यह इत्तेफाक कहा जाए या अभिनेता के भीतर फिल्मों की सफलता के लिए गुरु स्थान का आशीर्वाद लेना। इस बार भी वह अपनी फिल्म दरबार की शूटिंग पूरी करके पहुंचे हैं। सोमवार को वह बदरी-केदार की यात्रा को रवाना होंगे। सुपरस्टार रजनीकांत रविवार की दोपहर 12:00 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट से ऋषिकेश के शीशमझाड़ी स्थित अपने गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती के आश्रम पहुंचे।

उनके साथ उनकी बड़ी बेटी ऐश्वर्या धनुष भी थी। आश्रम में पहुंचते ही रजनीकांत ने सबसे पहले अपने गुरु की समाधि के दर्शन किए। करीब 10 मिनट तक उन्होंने ध्यान लगाया। समाधि स्थल के बाद रजनीकांत यहां देवी के मंदिर में दर्शन करने गए। यहां के पुजारी और आश्रम के सेवकों ने उनका माल्यार्पण और तिलक कर स्वागत किया। भोजन ग्रहण करने के बाद रजनीकांत अपने कक्ष में चले गए।

Back to top button