सीवान.बिहार के सीवान जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के माहपुर गांव में मंगलवार की रात कारोबारी राशिद अहमद सरकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद गांव के लोग आक्रोशित हो गए और बुधवार सुबह हुसैनगंज में आगजनी कर सड़क जाम कर दिया।पुलिस की गाड़ियों में लगा दी आग…
– मौके पर पहुंची पुलिस को भी लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा।
– उग्र लोगों ने मुफस्सिल थाना के इंस्पेक्टर अनिरुद्ध प्रसाद की गाड़ी और हुसैनगंज थाने की जीप को जला दिया।
– स्थिति बिगड़ती देख 6 थानों की पुलिस को हुसैनगंज बुलाया गया। इसके साथ सीवान एसपी सौरभ कुमार शाह घटना स्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत किया।
घर की छत पर सो रहा था कारोबारी, मार दी गोली
– मृतक राशिद अहमद हुसैनगंज के बड़े कारोबारियों में से एक था। वह सरकार फर्नीचर और टीबीएस बाइक के एजेंसी का मालिक था।
– मंगलवार की रात को राशिद अपनी मां और बहन के साथ दो मंजिला घर की छत पर सो रहा था। देर रात तीन अपराधी हथियार के साथ छत पर चढ़ गए और सो रहे राशिद की गोली मारकर हत्या कर दी।
– ग्रामिणों ने अपराधियों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वे फायरिंग करते हुए भागने में कामयाब रहे।
– सुबह तीन बजे पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। दूसरी ओर हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए ग्रामीणों ने सुबह 6 बजे से हुसैनगंज में सड़क जाम कर दिया।
राजद विधायक का करीबी था राशिद
– राशिद रघुनाथपुर के आरजेडी विधायक हरिशंकर यादव का करीबी था। वह लोकल लेवल पर आरजेडी के युवा दल का नेता भी था।
– प्राप्त जानकारी के अनुसार हुशैनगंज के दिलाबर सिंगई गांव में रहने वाले विश्वकर्मा बिंद पर हत्या का आरोप लगा है। उग्र लोगों उसका घर जला दिया है।