सीरीज जीतने के लिए भारत को चाहिए 294 रन

आस्ट्रेलिया ने रविवार को यहां होल्कर स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 293 रन बनाए हैं। मेहमान टीम के लिए एरॉन फिंच ने 124 और कप्तान स्टीवन स्मिथ ने 63 रनों की पारियां खेलीं।

Live Indus: Early match, Finch and Warner came for batting

इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 154 रनों की साझेदारी की। फिंच ने अपनी शतकीय पारी में 125 गेंदें खेलीं और 12 चौके तथा पांच छक्के जड़े। स्मिथ ने अपनी पारी में 71 गेंदों का सामना किया और पांच चौके लगाए।

भारत के लिए कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह ने दो-दो विकेट लिए। युजवेंद्र चहल और हार्दिक पांड्या को एक-एक सफलता मिली।

Back to top button