सीतापुर के एक और कोरोना मरीज की लखनऊ में मौत, 13 दिन पहले आयी थी रिपोर्ट

सीतापुर। लखनऊ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती सीतापुर के कोरोना मरीज की बुधवार शाम मौत हो गयी। युवक करीब दो सप्ताह पहले कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। जिसके बाद उसे सीतापुर और हरदोई के बाद लखनऊ में भर्ती कराया गया था। युवक के पिता और भाई भी कोरोना पॉजिटिव निकले थे, जो कि अब ठीक हो चुके हैं। हालांकि स्वास्थ्य महकमे द्वारा इसकी जानकारी होने से इनकार किया जा रहा है।

Microscopic view of Coronavirus, a pathogen that attacks the respiratory tract. Analysis and test, experimentation. Sars. 3d renderशहर के आवास विकास कॉलोनी निवासी 32 वर्षीय युवक कानपुर की एक बैंक में तैनात था। जहां तबीयत बिगड़ने पर वह सीतापुर चला आया था और यहाँ उसने कोरोना की जांच कराई थी। जिसमे युवक के अलावा उसके पिता और भाई भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इन सभी को खैराबाद के एलवन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां युवक की हालत बिगड़ने पर पहले उसे हरदोई के एल 2 हॉस्पिटल ले जाया गया था, जहा से उसे लखनऊ मेडिकल कालेज भेज दिया गया था। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान बुधवार शाम युवक की मौत हो गयी। युवक अपने पीछे पत्नी और एक बेटे को छोड़ गया है। इस संबंध में जब सीएमओ डॉ आलोक वर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अब तक उन्हें इसकी कोई जानकारी नही मिली है।

Back to top button