सीज गड़ियों से चलने की शौकीन है बल्दीराय पुलिस

बल्दीराय-सुलतानपुर, 03 नवम्बर (UjjawalPrabhat.Com)। वैसे तो पुलिस आम नागरिकों का वाहन चेकिंग कर अपने आलाधिकारियों के आदेश का अनुपालन करके वाहन चालकों को आए दिन परेशान करती है, लेकिन पुलिस अगर स्वयं कानून को नजर अंदाज कर विभाग के नियम एवं आदेश का उल्लंघन करे तो कौन से विभाग को उनकी कार्यशैली की जांच करने एवं कार्यवाही करने की जिम्मेदारी बनी है। शायद किसी को पता नहीं होगा।
जिले के पुलिस अधिकारी द्वारा क्षेत्रीय नागरिकों को वाहन चेकिंग अभियान के जरिए उन्हें भले ही परेशान किया जा रहा हो, लेकिन यही बल्दीराय पुलिस थाने के अंदर विगत 4 वर्षों से लावारिस खड़ी बोलेरो से अभियुक्तों को ले जाना, रात में दबिश देना, गस्त करना आदि सारा कार्य निपटा रही है। आखिर महकमा थाने के अंदर खड़ी सीज कोई भी गाड़ी को निजी उपयोग में लाने की इजाजत देता है। पुलिस के लिए आला अफसर अपने विभाग पर क्यों नहीं कार्रवाई कर रहे हैं। बताते चले कि थाना क्षेत्र के बहुरावा बाजार के पास से लावारिस बरामद बोलोरो थाने के अंदर लाकर खड़ी की गयी। उस पर मुकदमा लिखा गया या नहीं यह संदेह के घेरे में है अभी तक पुलिस द्वारा बरामद की गई बोलोरो को विभाग के निजी उपयोग में लगातार लिया जा रहा है। विभागीय अधिकारी चोरी के वाहन को सीज करने के पश्चात तत्काल कार्यवाही करके मामले को न्यायालय में भेजने का फरमान भले ही जारी करते है, लेकिन पुलिस अपनी आदत में सुधार नहीं ला रही है। वैसे थाने में एक जीप उपलब्ध है, लेकिन ज्यादातर महकमे के जिम्मेदार लोग इस लावारिस बोलेरो से चलना ही पसंद कर रहे है। जिले में अपनी ईमानदारी के लिए चर्चित पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स थाने में लावारिस पकड़ी गई बोलेरो से विभाग के उपयोग पर रोक लगाये या नहीं यह तो उनके ऊपर ही निर्भर होगा।
रिपोर्ट- रंजीत सिंह

Back to top button