सीएम योगी का बड़ा फैसला, आगरा के मुगल म्‍यूजियम का बदला नाम

आगरा। उत्‍तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज आगरा स्थित मुगल म्‍यूजियम का नाम बदल दिया है। जानकारी के मुताबिक, ताजमहल के पास निर्माणाधीन मुगल म्यूजियम का नाम अब छत्रपति शिवाजी के नाम पर होगा।

आपको बता दें कि शिवाजी का इतिहास दर्ज होने के कारण म्यूजियम को उनका नाम दिया गया है। यह आदेश सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से मंडलीय समीक्षा बैठक में पर्यटन विभाग को दिए। वहीं इसके साथ ही सीएम योगी ने 10 से 50 करोड़ लागत की परियोजनाओं में तेजी लाने के आदेश दिए हैं।
आगरा के फतेहाबाद मार्ग पर लगभग 190 करोड़ रुपये की लागत से प्रदेश का पहला प्री-कास्ट म्यूजियम लगभग तैयार है। इसका नाम अब मुगल म्यूजियम से बदलकर छत्रपति शिवाजी के नाम पर रखा जाएगा। इसमें ताजमहल और आगरा के इतिहास साथ छत्रपति शिवाजी का इतिहास दर्ज होगा।
The post सीएम योगी का बड़ा फैसला, आगरा के मुगल म्‍यूजियम का बदला नाम appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button