अभी अभी: सीएम योगी इस मंत्री कि वजह से हुए दागदार, चरों तरफ मचा हडकंप

समाजवादी मजदूर सभा के प्रदेश महासचिव देवेंद्र सिंह अवाना ने पत्नी की हत्या के आरोपी अमन मणि त्रिपाठी को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है। उन्‍होंने कहा कि योगी एक तरफ सुशासन की बात करते हैं और दूसरी तरफ उनके मंच पर अपनी ही पत्नी की हत्या का आरोपी और सीबीआई जांच का सामना कर रहा अमन मणि त्रिपाठी सीएम से गलबहियां कर रहा था।सीएम योगी इस मंत्री कि वजह से हुए दागदार

अवाना रविवार को चोटपुर के आश्रम कालोनी में समाजवादी पार्टी के सदस्यता अभियान के कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस दौरान 259 लोगों ने समाजवादी पार्टी क सदस्यता ग्रहण की। अवाना ने कहा कि योगी सरकार प्रदेश की समस्याओं के समाधान के बजाय अपनी मुद्दे उछालने में व्यस्त है।

ऐसा कर वह जनता का ध्यान वास्तविक समस्याओं की ओर से भटकाने की कोशिश में लगी है। उन्होंने कहा कि जिस मुख्यमंत्री ने हत्या के एक आरोपी को अपने मंच पर जगह दी, वह प्रदेश में सुशासन की बात कैसे कर सकते हैं।

यह भी पढ़े: अलग हुए यूपी के लड़के: कांग्रेस-सपा अलग लड़ेंगे…

 अवाना ने कहा कि मौजूदा समय में कश्मीर की जैसी दशा है, वैसी आजादी के बाद से अब तक नहीं रही। बीते छह माह से वहां के स्कूल, कालेज नियमित नहीं चल पा रहे हैं। पीडीपी-भाजपा की सरकार में पत्थरबाजों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे हमारी सेना पर भी हमला करने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। सुरक्षा बलों पर हमले सरकार की नाकामी को बयां करने के लिए काफी हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसा कोई दिन नहीं बीत रहा, जिस दिन हमारे जवान शहीद नहीं हो रहे हों। चाहे वह कश्मीर हो या फिर नक्सली हमला। सर्जिकल स्ट्राइक का ढिंढोरा पीटन के बाद केंद्र सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल है, लेकिन संघ और भाजपा अपने प्रिय प्रधानमंत्री की ब्रांडिंग करने में जुटी है।

Back to top button