सीएम फड़णवीस ने रेलमंत्री प्रभु के साथ किया योगा, महाराष्ट्र में इस तरह मना योगा डे

मुंबई. पूरे वर्ल्ड में आज इंटरनेशनल योगा डे सेलिब्रेट किया जा रहा है। महाराष्ट्र में के कई संभागों में भी लाखों लोगों ने योगा किया। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फ़ड़णवीस और केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु ने भी मुंबई में योगा किया। इस समय पुलिस कर्मियों ने भी योग दिवस पर योगा किया। सीएम ने किया आत्महत्या पीड़ित किसानों के बच्चों के साथ योगा….
सीएम फड़णवीस ने रेलमंत्री प्रभु के साथ किया योगा, महाराष्ट्र में इस तरह मना योगा डे
-भारतीय जैन संगठन द्वारा गोद लिए गए आत्महत्या पीड़ित किसानों के बच्चों के साथ भी सीएम ने आज सुबह योगा किया।
-मुंबई विभिन्न जगहों पर योगा डे के मौके पर योगा किया गया, इसमें हजारों लोग शामिल हुए थे।
-मुंबई बीजेपी अध्यक्ष आशीष शेलार ने सीएम के साथ मुंबई में योगा किया।

ये भी पढ़े: जानिए ये हैं KBC के सबसे बड़े लूजर, एक झटके में गंवा बैठे थे लगभग 1 करोड़ रुपए

महाराष्ट्र में इस तरह मनाया योगा डे
-सतारा में एक वकील ने स्विमिंग पूल के अंदर योग किया। पेशे से वकील सुधीर ससाणे ने पूल में 40 योग क्रिया की।
-मुंबई में नेवी के जवानों ने समुद्र किनारे योग किया। वहीं अहमदनगर जिला पुलिस मुख्यालय पर पतंजलि योग कर्म की ओर से आयोजन किया गया था।
-इसमें पुलिस अधीक्षक रंजन कुमार शर्मा समेत पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों ने योगा किया।
-सोलापुर में कलेक्टर राजेंद्र भोसले और जिला परिषद कर्मचारियों ने योगा किया।
-नागपुर में केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उपस्थित सभी योग प्रेमियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रति दिन वो ४५ मिनट योग करते हैं।
-शारीरिक स्वास्थ्य एवं मन स्वास्थ्य के लिए योग सबसे अच्छा उपाय है।विज्ञानिक आधार पर इसका प्रसार करने का संकल्प भारत सरकार ने लिया है।
-पाकिस्तान एवं चीनी में भी लोग इस तरफ आकर्षित हो रहे हैं।
 
राजपथ पर मना था पहला योग दिवस
– बता दें कि दिसंबर, 2014 में यूएन जनरल असेंबली ने 21 जून को योग दिवस के तौर पर मनाए जाने का एलान किया था।
– इसके बाद पहला योग दिवस 2015 में राजपथ पर मनाया गया, जिसमें 191 देशों के लोग शामिल हुए थे।
Back to top button