सीएम के पोस्टर के बगल में ऐसी हरकत करते हुए दिखे राजस्थान के मंत्री, तस्वीरे वायरल…

सोशल मीडिया पर हाल ही में राजस्थान के मंत्री व भाजपा नेता शंभू सिंह खातेसर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। कथित तौर पर वह इस तस्वीर में प्रदेश की सीएम वसुंधरा राजे के पोस्टर के बगल में पेशाब करते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को के वायरल होने के बाद एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। वहीं मंत्री शंभू सिंह खातेसर ने खुले में दीवार के पास पेशाब करने की परंपरा बताया है। हालांकि उन्होंने पोस्टर के बगल में पेशाब की बात से इंकार लिया है।
राजस्थान के मंत्री की विवाद बढ़ने पर सफाई
सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल होने के बाद राजस्थान के मंत्री शंभू सिंह खातेसर ने इस मामले में सफाई दी है। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि पेशाब करने की उनकी यह तस्वीर कैंपेन पोस्टर के पास की नहीं है। शंभू सिंह खातेसर की इस फोटो के वायरल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन पर भी लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए। लेकिन खातेसर ने स्वच्छ भारत मिशन का बचाव किया और कहा कि खुले में शौच करना और पेशाब करना दो अलग-अलग चीजें हैं।
सबरीमाला मंदिर : महिलाओं की एंट्री को लेकर SC फैसले के खिलाफ याचिका दायर
बताया जा रहा है कि जब राजस्थान के मंत्री खुले में पेशाब करके पीएम नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन धज्जियां उड़ा रहे थे। उस वक्त बगल में भाजपा की सभा चल रही थी। ऐसे में मंत्री जी का ये कहना कि खुले में शौच करना और पेशाब करना दो अलग-अलग चीजें हैं। एक चौंकाने वाला बयान है।





