सीएमएस इण्टर-कैम्पस एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) चैम्पियन

लखनऊ : सिटी मोन्टेसरी स्कूल द्वारा के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित प्राईमरी वर्ग की इण्टर-कैम्पस एथलेटिक्स प्रतियोगिता सम्पन्न हुई, जिसमें सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ने सर्वाधिक 19 अंक अर्जित कर चैम्पियन होने का गौरव प्राप्त किया जबकि सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) ने 18 अंकों के साथ द्वितीय स्थान अर्जित किया। इस प्रतियोगिता में सी.एम.एस. के सभी 18 कैम्पस के लगभग 600 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के समापन पर जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव श्री बी. आर. वरूण ने खिलाड़ियों को मैडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) की छात्रा कु. आर्या ने 50 मी, 100 मी एवं 200 मी दौड़ में गौल्ड मैडल अर्जित कर व्यक्तिगत चैम्पियन होने का गौरव प्राप्त किया।

Back to top button