ऐसे करें सिविल सर्विसेज की ऑनलाइन तैयारी, काम आएंगे ये ऐप

सिविल सेवा परीक्षा में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। प्रिलिम्स एग्जाम 18 जून को होने वाली है। क्या आप जानते हैं कि ऑनलाइन संसाधनों की मदद से भी इस परीक्षा की बेहतर तैयारी की जा सकती है? इसमें ये ऐप्स आपके लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं।

 सिविल सर्विसेज की ऑनलाइन

ClearIAS

यह ऐप सिविल सर्विसेज एग्जाम की तैयारी के लिए एक पैकेज साबित हो सकता है। यहां आपको ऑनलाइन कोचिंग, गाइडेंस, स्ट्रैटेजी, बुक्स, ऑनलाइन स्टडी मटीरियल, मॉक टेस्ट आदि की सुविधाएं मिलेंगी। आप यहां प्रिलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू की तैयारी सिलेबस के हिसाब से कर सकते हैं। अच्छी बात यह है कि यहां आप कई सारे अखबार एक ही जगह पर एक्सेस कर सकते हैं। इसके अलावा, आपकी अब तक की तैयारी कितनी अच्छी है, यह जांचने के लिए आप यहां मॉक टेस्ट में हिस्सा ले सकते हैं। यहां पर यूपीएससी टॉपर्स के इंटरव्यू के साथ-साथ प्रिपरेशन स्ट्रैटेजी भी दी गई है। 4.3 यूजर रेटिंग वाले इस ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

IAS UPSC

सिविल्स डेली का आईएएस यूपीएससी ऐप भी इस परीक्षा की तैयारी में आपकी मदद कर सकता है। आप इस ऐप का ऑफलाइन इस्तेमाल भी कर सकते हैं। यहां पर तैयारी के लिए आपको द हिंदू, इंडियन एक्सप्रेस, पीआईबी आदि से इंग्लिश ट्रांसलेटेड न्यूज मिलेगी। इसमें आपको करंट अफेयर्स और न्यूज अपडेट्स भी मिलेंगे। यह बैंक पीओ, एसबीआई, एसएससी आदि की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए भी उपयोगी है। यहां आपको हर दिन एक फ्लैशकार्ड मिलेगा, जिसे न्यूजकार्ड भी कहा जाता है। 4.7 यूजर रेटिंग वाले इस ऐप को एंड्रॉयड यूजर गूगल प्ले स्टोर से इंस्टॉल कर सकते हैं।

Daily Current Affairs, GK Quiz

यह ऐप सिविल सेवा परीक्षा के साथ दूसरी परीक्षाओं, जैसे बैंक, रेलवे आदि के लिए भी उपयोगी है। यह अंग्रेजी के साथ ही हिंदी में भी उपलब्ध है। यहां आप दिन की बड़ी खबरों को 100 शब्दों में पढ़ सकते हैं, जिससे आपको करंट अफेयर्स की तैयारी में काफी मदद मिल सकती है। यहां हर दिन आपको नए क्विज मिलेंगे। क्विज को आप वीकली और मंथली रिवाइज कर सकते हैं। अच्छी बात यह है कि सभी कंटेंट को आप ऑफलाइन भी लोड कर सकते हैं। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।

यह भी पढ़े:  NEET स्टूडेंट्स को लॉकेट या ताबीज पहनने वालो को परीक्षा केंद्र में नहीं मिलेगी एंट्री

U.PSC

सिविल सर्विसेज एग्जाम की तैयारी में यह ऐप भी उपयोगी साबित हो सकता है। यह ऐप करंट अफेयर्स और न्यूज अपडेट्स से जुड़ी चीजें मुहैया कराता है। डेली अफेयर्स में प्रमुख अंग्रेजी अखबारों से परीक्षा से जुड़ी चीजें आपको मिलेंगी। इसके अलावा, अंगरेजी अखबारों के संपादकीय भी आपको मिलेंगे। यहां पर हिस्ट्री, ज्योग्राफी, इकोनॉमिक्स आदि से जुड़े वीडियो लेक्चर भी मिलेंगे। इससे तैयारी में मदद मिल सकती है। यहां आप क्विज और टेस्ट सिरीज में भी हिस्सा ले सकते हैं। 4.6 यूजर रेटिंग वाला यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध्ा है।

Back to top button