सिर्फ 4 हजार रुपए में करें क्रूज पर गोवा की सैर, स्पा से लेकर कई लग्जरी सुविधाओं का लें मजा

आपने बस, ट्रेन और हवाई जहाज का सफर तो बहुत किया होगा लेकिन क्या कभी क्रूज का सफर किया है। क्रूज पर सफर न सिर्फ आपको रोमांचित करता है बल्कि एक अलग ही दुनिया में ले जाता है, जो चारों तरफ से समुद्र से घिरी हुई होती है। क्रूज एक बड़ा पैसेंजर जहाज होता है जिसमें आपके लग्जरी की सारी सुविधाएं मौजूद होती हैं। आप इसमें रेस्टोरेंट, बार, स्पा से लेकर डीजे का मजा ले सकते हैं। यहां हम आपको सस्ते टिकट वाले भारत के सबसे लग्जरी क्रूज के बारे में बता रहे हैं।

कौन-सा है ये क्रूज
आप सिर्फ 4 हजार रुपए में भारत के सबसे आलीशान क्रूज से मुंबई से गोवा तक का सफर कर सकते हैं। इस क्रूज में टिकट की रेंज 4,300 रुपए से लेकर 12000 रुपए के बीच है। इस क्रूज पर आपको खाने की इतनी वैरायटी मिलेंगी कि आप खुद ही हैरान हो जाएंगे.

आधुनिक सुविधाओं से लैस भारत के इस लग्जरी क्रूज का नाम अंगरिया है। यह मुंबई से गोवा तक चलता है। 20 अक्टूबर 2018 से अंगरिया क्रूज की सर्विस लॉन्च हो चुकी है। अगर आप समुद्र की सैर का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो अंगरिया की वेबसाइट से इस क्रूज की सैर के लिए टिकट बुक करा सकते हैं।

अंगरिया क्रूज में आठ कैटगिरी के रूम्स हैं। इस क्रूज पर 14 घंटे के यादगार सफर के दौरान आप स्विमिंग से लेकर डांस और कई दूसरी सुविधाओं का आनंद ले सकते हैं। इस लग्जरी क्रूज में डांस फ्लोर, स्पा, रेस्टोरेंट, पूल और डिलेक्स रूम्स हैं। 

Back to top button