सिर्फ स्वार्थ के लिए किया गया है मेल : भूपेंद्र सिंह

वाराणसी। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे गुजरात के तीन मंत्रियों ने महागठबंधन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन का कोई सिद्धांत नहीं है, इसलिए यह टिकेगा नहीं। यह केवल स्वार्थ के लिए किया गया एक मेल है। भूपेंद्र सिंह ने कहा कि बाबा विश्वनाथ से आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी की बहुमत से सरकार बने और नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री चुने जाए यही कामना किया हूं। वहीं, ममता बनर्जी द्वारा कोलकाता में धरना देने के सवाल पर कहे कि वो कोर्ट का मामला है, हमें कोई टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।
ये भी पढ़े :-‘दुर्भाग्य है कि पत्नी के साथ पोस्टर नहीं लगवाते मोदी’ : संजय सिंह 
भूपेंद्र सिंह चूड़ास्मा गुजरात में 27 फरवरी से 4 मार्च तक होने वाले शिवरात्रि मेला में सीएम योगी आदित्यनाथ को आमंत्रण देने के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री के निर्देश पर आये है। इन्होंने प्रयागराज में कुंभ स्नान किया और बुधवार को बनारस पहुंचकर काशी विश्वनाथ दरबार में शीश नवाया।
बुधवार को गुजरात के तीन मंत्रियों शिक्षा एवं राजस्व मंत्री भूपेंद्र सिंह चूड़ास्मा, आदिवासी कल्याण मंत्री गणपत भाई वसावा और महिला विकास मंत्री विभावरी बेन दवे ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया। इस दौरान भूपेंद्र सिंह चूड़ास्मा ने कहा कि 2014 लोकसभा चुनाव में जिस तरह बीजेपी सरकार ने बहुमत से सरकार बनाई थी। उसी तरह 2019 में भी बनाएगी और उससे एक सीट भी कम नहीं होगी।
ये भी पढ़े :-राहुल ने फिर पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा – किसानों का कर्ज माफ नहीं किया 
महागठबंधन द्वारा लगातार बनाए जा रहे दबाव पर बोले कि वो स्वार्थ के गठबंधन है और और इसमें कभी भी स्वार्थ आ सकता है, टकराव हो सकता और वो कभी भी अलग हो सकते है। गुजरात के शिक्षामंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधीद्वारा बजट पर उठाए जा रहे सवाल पर बोलें कि कांग्रेस के कल्पना के बाहर का बजट है। पीयूष गोयल व पीएम मोदी ने इतना लोकप्रिय बजट रखा है। इसको सभी ने स्वीकार किया है।

Back to top button