सिरके का इस तरह भी कर सकते है इस्तेमाल

सिरके का इस्तेमाल चटनी और खाने की कई चीजों में किया जाता है, मगर क्या आप जानते है यह जिद्दी दाग और चीटियों को मिनटों में दूर भगा सकता है. सिरके की मदद से आप अपनी स्किन, बालों और शरीर की देखभाल भी कर सकते है. यदि पसीने के दाग कपड़ो से नहीं जा रहे है तो इसे हटाने के लिए कपड़े धोने से पहले इन दागों पर स्प्रे करनी वाली बोतल से सिरका स्प्रे करे.

इससे दाग आसानी से गायब हो जाएगें. इसकी मदद से डियोड्रेंट आदि के दागों को भी दूर कर सकते है. गर्मियों के मौसम में चीटियों का आक्रमण घर में शुरू हो जाता है. इसलिए चीटियां को दूर करने के लिए घर के कोनो में सिरके और पानी को बराबर मात्रा में मिला कर छिड़क दे.
ये भी पढ़े: जुराब पहनकर करेंगे सेक्स तो आयेगा दोगुना मजा
यदि उबालते समय अक्सर अंडे टूट जाते है, तो इसके लिए सिरके को अंडे उबालते समय पानी में मिलाए. इससे अंडे क्रेक नहीं होंगे. कई बार ऐसा भी होता है कि फ्रिज में कोई चीज सड़ने से दुर्गंध आने लग जाती है. यदि फ्रिज से बदबू आ रही है, तो इसे हटाने के लिए सिरके का इस्तेमाल करे





