सरकार को लगा बड़ा झटका, सितंबर में GST कलेक्शन इतना लुढ़का

गुड्स एंड सर्विस टैक्स कलेक्शन के मोर्चे पर मोदी सरकार को सितंबर महीने में भी झटका लगा है. एक बार फिर सितंबर महीने में जीएसटी कलेक्शन एक लाख करोड़ रुपये से नीचे रहा है. राजस्व विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक सितंबर में कुल 91,916 करोड़ रुपये का जीएसटी कलेक्शन हुआ है.
राजस्व विभाग के मुताबिक इससे पहले अगस्त महीने में जीएसटी कलेक्शन 98,203 करोड़ रुपये था. यानी अगस्त के मुकाबले में सितंबर में कुल 6287 करोड़ रुपये जीएसटी कम आया है.
सितंबर में GST कलेक्शन घटा
आंकड़ों के मुताबिक कुल जीएसटी कलेक्शन 91,916 करोड़ रुपये में केंद्र और राज्य दोनों का हिस्सा है. इसमें से 16,630 करोड़ से अधिक की राशि केंद्र सरकार की है, जबकि 22,598 करोड़ राशि राज्यों को मिली है, जबकि 45,069 करोड़ रुपये आईजीएसटी से मिले हैं.
अगस्त का आंकड़ा
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले शिवसेना के 200 कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा…
वहीं अगस्त में कुल 98,203 करोड़ रुपये जीएसटी कलेक्शन हुआ था, जिसमें से 17,733 करोड़ रुपये केंद्र की राशि थी. जबकि 24,239 करोड़ राशि राज्यों को मिली थी, जबकि 48,958 करोड़ रुपये आईजीएसटी से मिले थे.
गौरतलब है कि जुलाई-2019 में यह राशि 1,02,083 करोड़ रुपये रही थी. जून में यह राशि 99,939 करोड़ रुपये रही थी. इस तरह से जून और जुलाई की तुलना में अगस्त में गिरावट दर्ज की गई है.





