सास-बहू के बीच नहीं होगी तकरार, इन ट्रिक्स से बढ़ेगा बस प्यार ही प्यार…

सास-बहू का रिश्ता खट्टा-मीठा होता है. अक्सर ऐसा होता है कि शादी के बाद लड़की को जिस रिश्ते में एडजस्ट करने में सबसे ज्यादा दिक्कत होती है वो होता है सास के साथ रिश्ता. कई बार ऐसा होता है कि तमाम कोशिशों के बावजूद इस रिश्ते में खटास आ जाती है.

इसलिए आज हम आपको दे रहे हैं कुछ ऐसे टिप्स, जो आपको बड़े काम आएंगे. एक बार इन्हें आजमाकर देखेंगे तो कई परेशानियों का हल मिल जाएगा.

– सास को सच्चे दिल से मां का दर्जा दें. उनके साथ उतनी ही सरलता से रहें जैसे मां के साथ आप होती हैं. इसी तरह उनकी डांट या सुझावों को सुनकर वैसी ही प्रतिक्रिया दें जैसे अपनी मां के सुझावों को सुनकर दिया करती हैं.

– बुजुर्गों का मन बिल्कुल बच्चे जैसा होता है. वे छोटी-छोटी बातों को दिल से लगा लेते हैं. इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि उन्हें हमेशा सम्मान मिले.

– हर मां को बेटे के साथ बात करने की चाह होती है. इसलिए मां-बेटे के इस प्यार को समझें. बेटे के प्रति उनकी परवाह को गलत तरीके से ना लें.

– अगर किसी के प्रति कोई बात आपके मन में है तो उसे मन में ही ना रहने दें. हर बात को सलीके से कह दें. इससे दिल का बोझ हल्का होगा और गलतफहमियां नहीं पनपेंगी.

– ये बात आपको समझनी होगी कि हर व्यक्ति का स्वभाव अलग होता है. इसलिए एक-दूसरे से खूब बात करें. उनकी पसंद को समझकर उनके पास जाएं और दिल की बात कहें.

– अगर आप कामकाजी महिला हैं तो वीकेंड पर जैसे पति और बच्चों के लिए समय निकालती हैं, वैसे ही सास के लिए भी निकालें.

Back to top button