सावन मास की ये अमावस्‍या होगी बेहद खास, सैकड़ों साल बाद बन रहा ये संयोग

इस बार सावन मास में पड़ने वाली अमावस्‍या तिथि बेहद खास होने वाली है। दरअसल सावन मास की अमावस्‍या का हरियाली अमावस्या के रूप में भी जाना जाता है। इस बार यह 20 जुलाई सोमवार के दिन पड़ेगी। मान्‍यता है कि जब अमावस्‍या सोमवार को पड़ती है तो उसे सोमवती अमावस्‍या भी कहा जाता है।

हिन्दू पंचांग के अनुसार श्रावण मास में आने वाली अमावस्या को श्रावणी अमावस्या भी कहा जाता है। 3 अगस्त तक चलने वाले श्रावण मास में पांच सोमवार का विशिष्ट योग बन रहा है। इस सावन में खास बात यह भी है कि सावन की शुरुआत सोमवार से हुई तो सावन का समापन भी सोमवार के दिन ही होगा। इस बार सैकड़ों साल बाद सोमवती अमावस्या के दिन दुर्लभ संयोग बन रहा है।
20 जुलाई के दिन पुनर्वसु नक्षत्र, सोमवार के दिन और अमावस्या से पुष्कर योग बन रहा है। पुष्कर योग में शिवपूजा करने से विवाह, धनधान्य, संतान और सेहत का सुख मिलता है और सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। सावन की सोमवती अमावस्या में तीर्थस्थान के दर्शन करना, पवित्र नदी में स्नान करना, दान और जप करना शुभ माना जाता है और ये बहुत फलदायी माना जाता है। आचार्य भूषण कौशल से जानते हैं किन राशियों को सोमवती अमावस्या के दुर्लभ संयोग का लाभ मिलने वाला है।

Back to top button