सावधान: डिस्पोजल में चाय नहीं जहर पीते हैं आप, अगर नहीं माने तो हो सकती है मौत

चाय लोगों में ताजगी लाता है. आजकल डिस्पोजल या प्लास्टिक की गिलास में चाय पीने का चलन चल पड़ा है. लेकिन डिस्पोजल में चाय पीना इतना खतरनाक है कि इससे कैंसर तक हो सकता है. कहीं आप भी डिस्पोजल या थर्माकोल वाले कप में चाय तो नही पीते है. बहुत से लोग अपने घरों में भी डिस्पोजल वाले कप का इस्तेमाल करते हैं.
डिस्पोजल का इस्तेमाल आसान होता है लेकिन रोज-रोज डिस्पोजल का इस्तेमाल आपकी सेहत के लिए हानिकारक भी हो सकता है. दरसअल ये डिस्पोजल पॉली-स्टीरीन से बने होते है. और जब हम इन डिस्पोजल्स में गरम चाय पीते हैं तो इसके कुछ तत्व चाय के साथ घुलकर पेट के भीतर चला जाता है. जिससे कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है.
डिस्पोजल की कप में बार-बार चाय पीने से थकान, एकाग्रता में कमी, हार्मोन्स में असंतुलन आदि कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं. इन सबके अलावा भी कई तरह की समस्याएं इन कप्स के इस्तेमाल से होती हैं जिनके बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं.
थर्माकोल के कप्स से चाय या पानी का बाहर न निकले इसलिए उन पर वैक्स की परत चढ़ाई जाती है. ऐसे में जितनी बार आप उसमें चाय या पानी पीते हैं उतनी बार वैक्स आपके पेट के अंदर चला जाता है. इससे आंतों में दिक्कत आ सकती हैै. ऐसे में जितना हो सके आपको इन कप्स के इस्तेमाल से परहेज करना चाहिए.
आपके दिमाग को करता है कमजो़र
इनमें मौजूद केमिकल्स दिमाग की फंक्शनिंग पर भी असर डालते हैं. जिसकी वजह से इंसान की समझने और याद रखने की शक्ति कम होने लगती है.
लीवर कैंसर का भी होता है ख़तरा
जब हम इन डिस्पोजल्स में गरम चाय पीते हैे तब इनमें केमिकल लोगों के पेट में चला जाता है.डॉक्टर्स का कहते है कि प्लास्टिक के कप में गरम चाय का लगातार सेवन करने से किडनी और लीवर के कैंसर का खतरा बढ़ जाता है.
पाचन तंत्र पर डालता है असर
दरअसल, इन कप्स में गर्म चाय पीने पर इनमें पाए जाने वाले एसिड्स भी पेट के भीतर पहुंच जाते हैं. ये एसिड्स आंतों में जमा हो जाते हैं और पाचन तंत्र को प्रभावित करते हैं.
गर्भवती महिलाएं तो बिल्कुल भी न लें रिस्क
इन कप्स में मौजूद होती है मेट्रोसेमिन, बिस्फीनॉल और बर्ड इथाइल डेक्सिन नाम के केमिकल्स, जो शरीर के लिए काफी नुकसानदायक होते हैं. गर्भवती महिलाओं और बच्चों पर इनके नुकसान का खतरा ज्यादा होता है.





