सावधान: इनकम टैक्स से जुड़ी जान ले इस SMS को, नहीं तो होंगे धोखाधड़ी के शिकार

अगर आप इनकम टैक्स पेयर हैं तो ऑनलाइन धोखाधड़ी के लगातार बढ़ रहे मामलों से आप भी सावधान हो जाएं। आप इनकम टैक्स विभाग के नाम से फर्जी मेल या SMS से धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं। इससे बचने के लिए इनकम टैक्स विभाग ने भी करदाताओं को सावधान रहने को कहा है। विभाग ने लोगों को ई मेल के जरिए सतर्क किया है।

इनकम टैक्स विभाग ने ई-मेल भेजकर उन ई मेल, SMS और वेबसाइट की जानकारी दी है, जो आपसे संपर्क करने के लिए अधिकृत हैं और कहा है कि इनके अलावा किसी दूसरे स्रोत पर विश्वास न करें और बचकर रहें।
इनकम टैक्स विभाग के अधिकृत ई-मेल SMS सोर्स

यह भी पढ़ें: कच्चे तेल में आई भारी गिरावट, पेट्रोल-डीजल के दाम में आई भारी कमी
ऐसे करें शिकायत ?
अगर इनके अलावा किसी दूसरे स्रोत से आने वाले कॉल, SMS या ईमेल पर आंख बंद करके भरोसा न करें और उनसे अपनी निजी या वित्तीय जानकारी साझा नहीं करें। अगर आपके पास कोई संदेह वाला ई मेल या SMS आता है या आपको ऐसी कोई वेबसाइट मिलती है जो इनकम टैक्स विभाग के होने का दावा करे, तो उसकी जानकारी आप [email protected] या [email protected] पर उस ई-मेल, SMS या वेबासइट के URL को फॉर्वर्ड करके साझा कर सकते हैं।





