सावधान: अदरक की चाय नहीं तेजाब पीते हैं आप, ध्यान नहीं दिया तो हो सकती है मौत !

अदरक की चाय सर्दियों में फायदेमंद मानी जाती हैं. लेकिन अदरक की चाय पीने के शौकीन सावधान हो जाएं. हो सकता है कि आप अदरक की चाय नहीं तेजाब पी रहे हों. मार्केट में मिलने वाली चमकदार अदरक जितनी अच्छी दिखाई देती है वह अापके स्वास्थ्य के लिए उतनी ही खतरनाक है.सावधान: अदरक की चाय नहीं तेजाब पीते हैं आप, ध्यान नहीं दिया तो हो सकती है मौत !

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, देश की कई मंडियों में बिकने वाले अदरक को तेजाब से चमकाया जा रहा है. तेजाब से अदरक को धोकर उस पर चमक लाई जाती है. तेजाब से गंदे और भद्दे दिखने वाले अदरक को चमकाया जाता है, क्योंकि बाजार में जब भी आप अदरक खरीदने के लिए जाएंगे तब आप वही अदरक खरीदेंगे जो देखने में ठीक लग रहा हो.

रिपोर्ट के अनुसार, एक लीटर तेजाब से करीब 400 किलो अदरक धोकर चमकाई जाती है. तेज़ाब से धोने से उसके ऊपर का भद्दा हिस्सा या गन्दा छिलका निकल जाता और अदरक में चमक आ जाती है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली की कई मंडियों में तेजाब से साफ की हुई अदरक सप्लाई की जा रही है, जो लोकल मार्केट से होकर आपके घरों में जाती है और फिर आपके पेट में जाकर जहर बना रही है.

डॉक्टरों का कहना है कि ज्यादा मात्रा में तेजाब वाली चाय पीने से आपकी मौत हो सकती है. डॉक्टरों का यह भी कहना है कि बहुत लंबे समय तक अगर इसको खाया जाए तो कैंसर तक हो सकता है.

Back to top button